फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   70 followers from Cambodia and Thailand prayed

Lucknow News: कंबोडिया व थाईलैंड से आए 70 अनुयायियों ने की प्रार्थना

Fri, 07 Mar 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 07 Mar 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
70 followers from Cambodia and Thailand prayed
तपोस्थली ​स्थित आनंद बो​धि पर प्रार्थना करते अनुयायी।
कटरा (श्रावस्ती)। बुद्ध तपोस्थली शुक्रवार को अनुयायियों से गुलजार रही। कंबोडिया से 30 व थाईलैंड से 40 सदस्यीय दल शुक्रवार को तपोस्थली पहुंचा। इस दौरान दल के सदस्यों ने भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में आनंद बोधि पर प्रार्थना की।
विज्ञापन

सभा के दौरान भिक्षु देवानंद ने कहा कि गौतम बुद्ध के मत में अष्टांगिक मार्ग ही वह मध्यम मार्ग है, जिससे दुख का निदान होता है। अष्टांगिक मार्ग चूंकि ज्ञान, संकल्प, वचन, कर्मांत, आजीव, व्यायाम, स्मृति और समाधि के संदर्भ में सम्यकता से साक्षात्कार कराता है। इसीलिए यह मध्यम मार्ग है। मध्यम मार्ग ज्ञान देने वाला, शांति देने वाला, निर्वाण देने वाला है। अत: यह कल्याणकारी है, और जो कल्याणकारी है वही श्रेयस्कर है। गौतम बुद्ध की शिक्षाओं को अपने आचरण में लाना आवश्यक है। अनुयायियों ने बुद्धम शरणम गच्छामि का उद्घोष किया। साथ ही तपोस्थली की विभिन्न स्मारकों का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed