{"_id":"5ffb647ec0cabb54b357fe0a","slug":"699-new-corona-positive-in-up-corona-patients-again-increased-in-lucknow-165-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में 699 नए कोरोना पॉजिटिव, लखनऊ में फिर बढ़े कोरोना मरीज, 165 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में 699 नए कोरोना पॉजिटिव, लखनऊ में फिर बढ़े कोरोना मरीज, 165 संक्रमित
Mon, 11 Jan 2021 02:03 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 11 Jan 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में रविवार को 699 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं जबकि 769 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब प्रदेश में कुल 11134 एक्टिव मरीज बचे हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक कुल 573542 मरीज संक्रमण मुक्त होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। कुल 8495 की संक्रमण से मौत हुई है। रविवार को भी 13 मरीजों की मौत हुई है।
लखनऊ में रविवार को कोरोना के 165 नए मरीज मिले हैं, जबकि 146 अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं। इसी तरह 2 मरीजों की मौत हो गई है। राजधानी में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में नौ दिन तक गिरावट होने के बाद एक बार इजाफा हुआ है। 1 जनवरी के बाद से मरीजों की संख्या डेढ़ सौ के आसपास रही है। लेकिन रविवार को यह संख्या बढ़कर 165 पर पहुंच गई। जबकि शनिवार को सैंपल 7773 ही लिए गए थे। हालांकि डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या भी 146 होने की वजह से कुल एक्टिव केस का आंकड़ा 2254 है। राजधानी में अब तक कुल 79684 मरीज पाए जा चुके हैं और 76480 डिस्चार्ज होकर घर पहुंच गए हैं। अब तक 1133 मरीजों की मौत हो चुकी है। रविवार को 7038 लोगों की जांच की गई है।
कुल होम आइसोलेशन रोगियों की संख्या - 61148
होम आइसोलेशन पूरा करने वाले रोगी - 60133
सक्रिय होम आइसोलेशन रोगी - 1015