फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   69000 assistant teacher recruitment : special appeal filed in high court lucknow

69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती का मामला : हाईकोर्ट में दाखिल की स्पेशल अपील याचिका

Thu, 30 May 2019 12:26 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 30 May 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
69000 assistant teacher recruitment : special appeal filed in high court lucknow
Lucknow High Court
राज्य सरकार ने प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती के मामले में एकल पीठ के फैसले को चुनौती दी है। इसके लिए हाईकोर्ट में विशेष अपील याचिका दाखिल कर अंतरिम राहत देने की दरख्वास्त की गई। कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित तक लिया है।
विज्ञापन


सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा में सरकार द्वारा क्वालिटी एजुकेशन को आधार बना कर परीक्षा के बाद नए क्वालिफाइंग मार्क्स तय करने के आदेश को रद करने वाले एकल पीठ के फैसले को राज्य सरकार द्वारा विशेष अपील याचिका के जरिए चुनौती देते हुए अंतरिम राहत दिए जाने की अर्जी पर बुधवार को बहस हुई। 
विज्ञापन


इस मामले में पक्षकार याचियों के अधिवक्ता अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि न्यायमूर्ति पंकज कुमार जायसवाल व न्यायमूर्ति रजनीश कुमार ने दोनों पक्षों की दलीलें सुने के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया। राज्य सरकार की तरफ से इस मामले में महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह पेश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक शिक्षकों के पदों पर भर्ती के इस मामले में हाईकोर्ट लखनऊ की एकल पीठ 29 मार्च 2019 को अहम फैसला सुनाते हुए सरकार द्वारा क्वालिटी एजुकेशन को आधार बना कर परीक्षा के बाद नए क्वालिफाइंग मार्क्स तय करने के आदेश को रद कर दिया था। अदालत ने पुराने क्वालिफाइंग मार्क्स पर परीक्षा के नतीजों को तीन माह में जारी करने के आदेश दिए थे। 

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने 1 दिसंबर 2018 को प्रदेश में 69 हजार सहायक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की थी। इसके लिए 6 जनवरी 2019 को लिखित परीक्षा हुई पर 7 जनवरी को सरकार ने सामान्य वर्ग के लिए 65 व ओबीसी के लिए 60 प्रतिशत क्वालिफाइंग मार्क्स तय कर दिए थे।

सरकार के इस फैसले को दर्जनों याचियों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। याचियों की दलील थी कि एक बार लिखित परीक्षा होने के बाद क्वालिफाइंग मार्क्स तय करना कानून का मंशा के खिलाफ है। वहीं सरकार ने अपने फैसले को जायज ठहराते हुए यह तर्क दिया था कि शिक्षा का मामले में वह मेरिट से समझौता नहीं कर सकती। सरकार की तरफ से अदालत को बताया गया था कि सरकार की मंशा क्वालिटी एजुकेशन देने की है और उसके लिए अच्छे अध्यापकों की आवश्यकता है। इसी वजह से क्वालिफाइंग मार्क्स बढ़ाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed