फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   68 thousand teachers to be recruited in education dept in Uttar Pradesh.

यूपी: शिक्षा विभाग में होगी 68,500 सहायक अध्यापकों की भर्ती, विज्ञापन दिसंबर में

Tue, 31 Oct 2017 10:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 31 Oct 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
68 thousand teachers to be recruited in education dept in Uttar Pradesh.
demo pic

यूपी के बेसिक शिक्षा विभाग में जल्द ही 68,500 सहायक अध्यापकों की भर्ती होगी। शिक्षक पात्रता भर्ती परीक्षा का परिणाम नवंबर के अंतिम सप्ताह तक जारी होने के बाद विभाग सहायक अध्यापक भर्ती का विज्ञापन जारी करेगा। विभाग ने इसके लिए प्रस्ताव भेज दिया है।

विज्ञापन


शासन के उच्च स्‍तरीय अधिकारियों का कहना है कि प्रस्ताव को मंजूरी के लिए जल्द ही वित्त विभाग को भेजा जाएगा।

बेसिक शिक्षा विभाग में 1 लाख 37 हजार शिक्षा मित्रों का समायोजन रद्द होने के बाद छात्रों की संख्या के अनुपात में करीब 70 हजार से अधिक सहायक अध्यापक के पद रिक्त हो गए हैं। इससे शिक्षण व्यवस्‍था पर काफी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि प्रस्ताव को जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

लिखित परीक्षा से होगी भर्ती

68 thousand teachers to be recruited in education dept in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक फोटो

सहायक अध्यापक भर्ती लिखित परीक्षा से होगी। 150 अंकों की परीक्षा का पाठ्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। शिक्षामित्रों को अधिकतम 25 भारांक देकर वरीयता दी जाएगी।

टीईटी का रिजल्ट नवंबर अंत में
प्रदेश में 15 अक्तूबर को आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2017 का परिणाम नवंबर के अंतिम सप्ताह में आएगा। टीईटी में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 9,76,760 अभ्यथिर्यों ने परीक्षा दी है। टीईटी का परिणाम जारी होने केबाद विभाग दिसंबर में सहायक अध्यापक भर्ती के  लिए विज्ञापन जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed