{"_id":"6747870ef4e4d45c1205b4b9","slug":"674-workers-showed-their-skills-lucknow-news-c-13-1-lko1029-970737-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 674 श्रमिकों ने दिखाया हाथों का कौशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 674 श्रमिकों ने दिखाया हाथों का कौशल
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज स्थित आईटीआई परिसर में चल रही कौशल परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को 674 श्रमिकों ने इस्राइल में सेवा देने के लिए प्रतिभा दिखाई। राजमिस्त्री पद के लिए कारीगरों ने कन्नी और साहुल से दीवार जोड़ी और ड्रील से सरिया काटकर दिखाया। इस दौरान कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने श्रमिकों का हौसला बढ़ाया।
आईटीआई परिसर में बुधवार को लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, अमेठी, बरेली, बलिया गाजीपुर, गोरखपुर व अन्य जिलों के श्रमिक पहुंचे। इनकी बढ़ती संख्या देखकर अधिकारियों ने दोपहर बाद प्रवेश पर रोक लगा दी और बृहस्पतिवार को आने के लिए कहा।
प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग की निदेशक नेहा प्रकाश ने बताया कि इस बार 5000 श्रमिकों को इस्राइल भेजा जाएगा। श्रमिकों को अंग्रेजी भाषा की ट्रेनिंग दी गई। वही श्रमिक टेस्ट दे रहे हैं, जिन्हें नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन से प्रवेश पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
आत्मनिर्भर बनाने की दी जा रही ट्रेनिंग
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा, इस पहल से प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का भी अवसर दिया जा रहा है। इनके हाथों से इस्राइल में नई दिशा का निर्माण हो रहा है। प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने कहा, प्रदेश के युवाओं को वैश्विक मानकों के अनुसार प्रशिक्षित और प्रमाणीकृत करना समय की मांग है।