फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   6696 vacant posts of teachers to be filled.

बेसिक शिक्षा परिषद: खाली पड़े 6696 पदों पर जल्द होगी भर्ती, 28-29 जून को होगी काउंसलिंग

Sun, 27 Jun 2021 12:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 27 Jun 2021 12:40 PM IST
सार

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में खाली पड़े पदों पर भर्ती के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। काउंसलिंग व नियुक्ति पत्र देने की तिथि तय कर दी गई है।

विज्ञापन
6696 vacant posts of teachers to be filled.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

बेसिक शिक्षा परिषद में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में खाली रहे 6696 पदों पर प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी। इनमें अनुसूचित जनजाति के 1133 रिक्त पद भी शामिल हैं। परिषद ने जिलावार रिक्त पदों की सूची, चयन सूची और अभ्यर्थियों के लिए जिला आवंटन सूची जारी कर दी है। काउंसिलिंग 28 व 29 जून को होगी।

विज्ञापन


नियुक्ति पत्र जारी करने की तिथि अलग से बताई जाएगी।

- 2833 अनारक्षित पदों के सापेक्ष 2257 सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों का चयन।

- अन्य पिछड़ा वर्ग के रिक्त 1571 पद के सापेक्ष 2147 ओबीसी के अभ्यर्थी हैं। इनमें 576 अभ्यर्थी अनारक्षित श्रेणी में शामिल हैं।

- एससी के रिक्त 1128 व एसटी के 1164 रिक्त पद यानी कुल 2292 पदों पर एससी अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

- चयन सूची में 2425 महिला अभ्यर्थी, 13 शिक्षामित्र व 1208 दिव्यांग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed