{"_id":"68d99dd3761a8f4aae0b2a41","slug":"6500-tatkal-quota-seats-will-provide-relief-to-lucknow-passengers-during-the-festival-season-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1406185-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: त्योहार पर तत्काल कोटे की 6500 सीटें लखनऊ के यात्रियों को देंगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: त्योहार पर तत्काल कोटे की 6500 सीटें लखनऊ के यात्रियों को देंगी राहत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। दशहरा, दीपावली व छठ पर नियमित ट्रेनों में वेटिंग से तत्काल कोटे की सीटें राहत दिलाएंगी। लखनऊ से दिल्ली, मुंबई व हावड़ा रूट की ट्रेनों में 6500 सीटों पर यात्री तत्काल कोटा में टिकट बुक करवाकर सफर कर सकेंगे।
इस वर्ष 20 अक्तूबर को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में महानगरों की ट्रेनों से बड़ी संख्या में यात्री लखनऊ पहुंचेंगे। दिल्ली से आने व जाने वाली लखनऊ मेल, गोरखधाम, वैशाली, काशी विश्वनाथ, एसी एक्सप्रेस, कैफियात आदि ट्रेनों में तत्काल कोटे की 2800 सीटों पर यात्री टिकट बुक करवा सकेंगे।
विज्ञापन
ऐसे ही मुंबई से आने-जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस, कुशीनगर, अवध, एलटीटी गोरखपुर आदि ट्रेनों में 2200 सीटें तत्काल कोटे में उपलब्ध रहेंगी। दूसरी ओर हावड़ा रूट पर राजधानी, नीलांचल, पाटलिपुत्र सहित तमाम ट्रेनें संचालित होती हैं। हावड़ा रूट पर आने-जाने वालों के लिए 1500 सीटें तत्काल कोटे में उपलब्ध रहेंगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि तत्काल कोटे की सीटों की बुकिंग यात्रा से एक दिन पहले होती है। लखनऊ आने वाले यात्रियों का दीपावली पर्व के बाद वापसी का दौर शुरू होगा। यात्री इन तत्काल की इन सीटों पर बुकिंग करवाकर राहत पा सकते हैं।
विज्ञापन