{"_id":"66ed799a72bab2c1940031f5","slug":"65-lakhs-cheated-in-the-name-of-share-market-and-pension-update-lucknow-news-c-13-lko1027-881629-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शेयर मार्केट व पेंशन अपडेट के नाम पर पांच से 65 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शेयर मार्केट व पेंशन अपडेट के नाम पर पांच से 65 लाख ठगे
Fri, 20 Sep 2024 07:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 20 Sep 2024 07:03 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर ठगों ने शेयर मार्केट, आईपीओ खरीदने और पेंशन अपडेट करने का झांसा देकर पांच लोगों के 64.82 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ितों ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन और ठाकुरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बीकेटी के ब्रह्मकुमार कॉलोनी निवासी विकास सिंह के मुताबिक कुछ दिन पहले फेसबुक के जरिये शेयर मार्केट संबंधी व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया था। एडमिन ने शेयर में निवेश पर हर दस दिन बाद 20 फीसद मुनाफा कमाने का झांसा दिया था। लालच में पड़कर उन्होंने शेयर में 23 लाख रुपये निवेश कर दिए। इसी तरह गोमतीनगर के छोटा भरवारा निवासी विशाल वर्मा से 20.32 लाख, चिनहट की कौशल विहार कॉलोनी में रहने वाले कृष्ण पांडेय से साढ़े नौ लाख ठग ने ऐंठ लिए।
इसके अलावा जालसाज ने पेंशन अपडेट करने के नाम पर पारा के पूर्वीदीन खेड़ा के रामखेलवान से दस लाख रुपये ठग लिए। इसके अलावा ठाकुरगंज की नेपियर रोड सचिवालय कॉलोनी निवासी सुभाषिनी पटेल से घर बैठे नौकरी के नाम पर दो लाख की ठगी हो गई।