फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   64 thousand rupees were duped on the pretext of online payment

Lucknow News: ऑनलाइन भुगतान का झांसा देकर 64 हजार रुपये की लगाई चपत

Wed, 30 Jul 2025 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
64 thousand rupees were duped on the pretext of online payment
लखनऊ। तेलीबाग में एक युवक व युवती ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान से खरीदारी की। इसके बाद ऑनलाइन भुगतान करने का झांसा देकर 64 हजार रुपये का माल लेकर चले गए। पीड़ित ने पीजीआई थाने में तहरीर दी है। पुलिस फुटेज की मदद से दोनों को तलाश रही है।
विज्ञापन

शनिवार रात पौने आठ बजे तेलीबाग स्थित अनिल इलेक्ट्रिकल्स में एक युवती व युवक पहुंचे। उस वक्त दुकान पर मालिक अनिल नहीं थे। दोनों ने कर्मचारी से महंगे तार के बंडल मांगे और ऑनलाइन भुगतान करने के लिए कहा। उन्होंने पेमेंट होने का दावा करते हुए फर्जी स्क्रीनशॉट भी दिखाया। जब तक कर्मचारी असली भुगतान की पुष्टि करता, तब तक दोनों तार का बंडल गाड़ी में रखकर जा चुके थे। बाद में अनिल कुमार ने पड़ोसियों से बात की तो पता चला कि आरोपियों ने एक अन्य दुकान में भी ऐसी ही घटना की है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। दुकानदार ने पुलिस को फुटेज सौंप दी है। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed