{"_id":"5e88b0ab8ebc3e78dc7779de","slug":"64-new-corona-patients-of-corona-positive-found-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में एक ही दिन में 64 नए कोरोना मरीज मिले, संक्रमितों की कुल संख्या 238 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में एक ही दिन में 64 नए कोरोना मरीज मिले, संक्रमितों की कुल संख्या 238 पहुंची
Sat, 04 Apr 2020 09:42 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 238 पहुंच गई है। इनमें 94 जमाती हैं। शनिवार को आगरा में 25 समेत प्रदेश में कुल 64 नए पॉजिटिव मरीज मिले। इनमें अधिकांश तब्लीगी जमात में शामिल थे। दो दिन में जमात से जुड़े 94 लोग पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
जमात के एक हजार लोगों को विशेष सुविधाओं वाले क्वारंटीन में रखा गया है। कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए कुल 3471 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि जमात के लोगों ने संक्रमण के मामलों को अचानक बढ़ा दिया है। दो दिन में ही संक्रमण 16 जिलों से 30 जिलों में पहुंच गया है।
विज्ञापन
शनिवार को नए मरीज
आगरा 25, गाजियाबाद 4, गौतमबुद्धनगर 8, वाराणसी 3, शामली 3, औरैया 3, मेरठ 1, गाजीपुर 2, आजमगढ़ 1, प्रतापगढ़ 1, सहारनपुर 1, बांदा 1, बाराबंकी 1, महराजगंज 6, हाथरस 4, मिर्जापुर 2।
विज्ञापन