फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   63 thousand cheated from four more women in the name of family benefit scheme

Lucknow News: पारिवारिक लाभ योजना के नाम पर चार और महिलाओं से ठगे 63 हजार

Sat, 08 Apr 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 08 Apr 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
63 thousand cheated from four more women in the name of family benefit scheme
रायबरेली। पारिवारिक लाभ योजना का लाभ दिलाने के बहाने पीड़ित महिलाओं से जबरन पैसे लिए जा रहे हैं। अब चार और महिलाओं से 63 हजार रुपये लिए जाने का खुलासा हुआ है। शनिवार को सोशल मीडिया पर पीड़ित महिलाओं का वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में महिलाएं आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग कर रही हैं। खीरों थाना क्षेत्र के जेनापुर मजरे खीरों गांव की रहने वाली श्रीमती गुड्डा और मथुराखेड़ा गांव की रहने वाली रन्नो देवी ने शुक्रवार को थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी कि खीरो कस्बा निवासी देवनारायण ने पारिवारिक योजना के नाम पर आया उसका पैसा ले लिया है। आरोपी ने पीड़िता गुड्डा से 10 हजार, जबकि 16 हजार रुपया जबरन ले लिया। अब चार और महिलाओं ने आरोपी पर पैसा लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अब खीरों की रहने वाली फातिमा ने बताया कि उसके पति जंगू की 25 साल पहले मौत हो चुकी है। 21 वर्ष बाद योजना का लाभ दिलाया गया। लाभ दिलाने के बदले आरोपी ने 15 हजार लिए ले लिए। जेनापुर की रहने वाली सोमेश्वरी से 18 हजार, खीरों की रहने वाली मोमिना, शियादुलारी से 15-15 हजार रुपये लिए गए। अब आरोपी पीड़ित महिलाओं को पैसा वापस नहीं कर रहा है। थानेदार देवेंद्र कुमार अवस्थी ने बताया कि आरोपी देव नारायण के खिलाफ केस दर्ज है। आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले में सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed