फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   63 lakhs cheated in the name of plot and investment

Lucknow News: प्लाॅट व निवेश के नाम पर 63 लाख ठगे

Sat, 23 Sep 2023 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 23 Sep 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
63 lakhs cheated in the name of plot and investment
लखनऊ। इनफिनिटी वर्ल्ड इन्फ्रावेंचर लिमिटेड के सीएमडी समेत 15 के खिलाफ हजरतगंज थाने में 63 लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों ने प्लॉट और निवेश पर रकम दोगुना करने का झांसा देकर रकम ऐंठी थी।
विज्ञापन

जौनपुर के वाजिदपुर इलाके में सूर्यकांत गुप्ता रहते हैं। उनके मुताबिक, मामा अशोक कुमार और विनोद कुमार गुप्ता के साथ कंपनी के जॉपलिंग रोड स्थित दफ्तर में संपर्क किया था।
विज्ञापन

वहां उनकी मुलाकात सीएमडी अभय कुशवाहा और अन्य लोगों से हुई थी। बातचीत के बाद पीड़ित ने गोसाईंगंज चौराहे के पास दो प्लॉट और अमेठी के पास एक फार्म हाउस बुक कराया था। साथ ही अक्षय तृतीया स्कीम में 36 माह में दोगुना करने की स्कीम में 63 लाख रुपये कंपनी को दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2019 में वह कंपनी के ऑफिस पहुंचा तो वहां ताला पड़ा था। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने डीजीपी मुख्यालय में शिकायत की।
आदेश होने पर अब हजरतगंज थाने में सीएमडी अभय कुशवाहा, डायरेक्टर नीलम वर्मा, निखिल कुशवाहा, राजेश पांडेय, आजम सिद्दीकी उर्फ आजम अली, कैशियर रितिका वर्मा उर्फ शिखा, अहसन अहमद, आदित्य कुशवाहा, रागिनी गुप्ता, मोनिका यादव, देवेश यादव, राम जनक मौर्य, आदित्य सिंह, धीरेंद्र गुप्ता और वीरेंद्र गोस्वामी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed