फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   62 black spots, this is how road accidents have happened

Lucknow News: 62 ब्लैक स्पॉट, ऐसे तो घट चुके सड़क हादसे

Wed, 02 Apr 2025 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
62 black spots, this is how road accidents have happened
लखनऊ। लखनऊ की सड़कों पर संभलकर चलने की जरूरत है। यहां शहरी व ग्रामीण इलाकों में 62 ब्लैक स्पॉट हैं, जो हादसे का सबब बन रहे हैं। इनमें 13 यलो, चार रेड जोन में हैं।
विज्ञापन

गत दिवस हुई जनपदस्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में भी ब्लैक स्पॉट्स पर जिलाधिकारी चिंता जता चुके हैं। इन्हें कम किए बगैर हादसों पर अंकुश लगाना मुश्किल होगा, ऐसे में उन्होंने परिवहन, एनएचएआई, पीडब्लूडी, ट्रैफिक सहित कई विभागों को एक्शन प्लान बनाने को कहा है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अधिकारियों की ओर से गत वर्ष जनवरी से दिसंबर के बीच हुई दुर्घटनाओं का विवरण हाल ही में जारी किया गया है। इसके अनुसार वर्ष 2023 में प्रदेश में कुल 44534 हादसे हुए, जबकि वर्ष 2024 में यह 46052 रहे, इसमें 1518 की वृद्धि हुई, जो 3.4 प्रतिशत है। वहीं, मृतकों की संख्या क्रमशः 23652 व 24118 रही। इसमें 466 की वृद्धि हुई। इसी क्रम में घायलों की संख्या क्रमश: 31098 व 34665 रही। इसमें 3567 की बढ़ोतरी हुई, जो 11.5 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में ब्लैक स्पॉटों की संख्या 62 है। दूसरे नंबर पर आगरा में 49, प्रयागराज में 46, बरेली 45 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। सबसे कम ब्लैक स्पॉट वाले जिलों में प्रतापगढ़ व श्रावस्ती में तीन-तीन, कौशांबी व कासगंज में दो-दो व शामली में एक ब्लैक स्पॉट चिह्नित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed