फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   62.43 percent voting in first phase of UP assembly election 2022.

पहला चरण : पिछले चुनाव के मुकाबले एक प्रतिशत कम हुई वोटिंग, आयोग ने जारी किए संशोधित आंकड़े

Sun, 13 Feb 2022 12:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 13 Feb 2022 12:22 PM IST
सार

यूपी के पहले चरण में हुए मतदान के संशोधित आंकड़े चुनाव आयोग ने जारी कर दिए हैं। इस बार 2017 के मुकाबले एक प्रतिशत कम मतदान हुआ है।

विज्ञापन
62.43 percent voting in first phase of UP assembly election 2022.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान का चुनाव आयोग ने अंतिम आंकड़ा जारी कर दिया है। इसके मुताबिक पहले चरण में 62.43 प्रतिशत वोटरों ने मतदान किया। जबकि 2017 में यह आंकड़ा 63.47 प्रतिशत था।

विज्ञापन


इस बार पहले चरण में सबसे अधिक वोटिंग शामली जिले में हुई। वहां 70.17 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। यह आंकड़ा सबसे कम गाजियाबाद में 54.92 प्रतिशत रहा। विधानसभा सीट की बात करें तो सबसे अधिक 75.01 प्रतिशत मतदान शामली की कैराना सीट पर हुआ और सबसे कम 47.03 प्रतिशत गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट पर।
विज्ञापन


गाजियाबाद के बाद नोएडा में सबसे कम 55.83 प्रतिशत वोटिंग हुई। बाकी जिलों में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। 2017 विधानसभा चुनाव से तुलना करें तो इस बार लगभग एक प्रतिशत कम मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों पर 10 फरवरी को मतदान हुआ था। आयोग ने मतदान वाले दिन बताया था कि शाम 6 बजे तक 60.17 प्रतिशत मतदान हुआ। इस आंकड़े को शनिवार को संशोधित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed