फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   नेपाली युवक की संदिग् ध हालात में मौत

नेपाली युवक की संदिग् ध हालात में मौत

Wed, 13 Jun 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
नेपाली युवक की संदिग्
ध हालात में मौत
रुपईडीहा (बहराइच)। एक नेपाली युवक का शव बुधवार सुबह ईंट-भट्ठे के पास पड़ा मिला। उसके शरीर से खून निकल रहा था। चोट के निशान भी थे। ग्रामीणों के मुताबिक युवक भारत के किसी राज्य से काम कर वापस घर जा रहा था। लूट के इरादे से उसकी हत्या की गई होगी। पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रुपईडीहा थाना अंतर्गत कस्बे के बाहर ईंट-भट्ठा स्थित है। पास में एक गोदाम है। गोदाम के पीछे एक नेपाली युवक की लाश पड़ी मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। शरीर से खून बह रहा था। आसपास के ग्रामीणों ने सूचना थाने पर दी। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी, उपनिरीक्षक दीनदयाल रायल टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने शव की तलाशी ली। पास में ही एक लाल रंग का बैग मिली। उसमें कागजात व कपड़े बरामद हुए। कागजात से उसके नेपाल के निवासी होने का पता चला। लेकिन कोई अन्य प्रमाण पत्र न होने से उसके नाम की पहचान नहीं हो सकी। युवक के पास रुपये व अन्य सामान गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में ग्रामीण लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास है। थानाध्यक्ष का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मृतक के पास से बरामद कागजात नगर पालिका प्रशासन नेपाल द्वारा जारी किया गया है। उसका नाम रतन ढोली पुत्र जाई ढोली नगर पालिका वार्ड नंबर चार का पता लिखा है।


जहरखुरानी की भी आशंका
रुपईडीहा कस्बा के लोगों ने बताया कि उत्तराखंड डिपो की बस से प्रतिदिन हजारों नेपाली यात्री रोजी रोटी के लिए देश के विभिन्न प्रांतों में जाते हैं।

रुपये एकत्रित होने के बाद सभी वापस आ जाते हैं। ऐसे में हो सकता है युवक को जहर खिलाकर लूटा गया हो। मौत होने पर परिवहन कर्मियों ने पुलिस कार्रवाई के डर से लाश भट्ठे के निकट फेंक दी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed