फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   संदिग्ध हालात में अधेड़ का शव मिला

संदिग्ध हालात में अधेड़ का शव मिला

Sun, 20 May 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में अधेड़ का शव मिला
संदिग्ध हालात में अधेड़ का शव मिला
विज्ञापन



सीतापुर। लहरपुर थाना क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव तीर्थ के करीब पड़ा मिला है। पुलिस का कहना है कि, मृतक के पास से कीटनाशक मिला है। ऐसे में आशंका है कि जहरीला पदार्थ खाने से उसकी मौत हुई है।


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मातन पुरवा निवासी ठाकुर प्रसाद (45) शनिवार सुबह मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह लौटकर घर नहीं आया। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने कस्बे में रामलीला मैदान के पास ठाकुर प्रसाद का शव पड़ा देखा।
विज्ञापन



खबर मिलते ही परिवारीजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव की शिनाख्त की। परिवारीजनों ने बताया कि, ठाकुर प्रसाद शराब पीने का आदी था और इन दिनों वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। परिवारजनों का कहना है कि, आर्थिक तंगी के चलते उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, पुलिस ने मृतक के पास से कीटनाशक व शराब की बोतल बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed