{"_id":"5af73a544f1c1bde408b4c9f","slug":"61526151764-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में गर्भवती की पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश में गर्भवती की पीटकर हत्या
Updated Sun, 13 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
विशेश्वरगंज (बहराइच)। रंजिश को लेकर कुछ दबंग एक महिला के घर पर आ धमके। तोड़फोड़ करते हुए मारपीट शुरू कर दी। गर्भवती महिला के विरोध करने पर उसे जमकर पीटा।
सीएचसी विशेश्वरगंज से जिला अस्पताल ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के साथ गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।
विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत गुजरा के मजरा नतईपुरवा निवासी सुशीला पत्नी रामधीरज व गांव निवासी प्रीती (30) पत्नी कमलेश के परिवार के बीच संपत्ति के मामले को लेकर रंजिश चल रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार देर शाम को सुशीला व प्रीती के परिवार के बीच कहासुनी हुई। दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट के दौरान प्रीती के घर में कुछ लोग घुसकर तोड़फोड़ करने लगे।
गर्भवती प्रीती ने विरोध किया तो उसे लात घूसों से जमकर पीटा। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े। थाने पर सूचना दी गई। इसके बाद किसी तरह मारपीट बंद हुई। प्रीती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी हो रही थी, तभी प्रीती ने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रसाद ने बताया कि गांव पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया गया है।
दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर हमला कर मारने-पीटने और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। प्रीती के ससुर जगदबंा की तहरीर पर छोटकऊ, ननकू, मलखान व शिवराज तथा एक महिला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
दूसरे पक्ष से घायल सुशीला की तहरीर पर भोंदू, सुंदर, नन्हें व मंझिला के खिलाफ मारपीट के मामले में एनसीआर दर्ज किया गया है।