{"_id":"5af47b0c4f1c1b65098b8e17","slug":"61525971724-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में 73 लाख से बिछेगी पाइप लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में 73 लाख से बिछेगी पाइप लाइन
Updated Thu, 10 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगरीय क्षेत्र में जर्जर पाइप लाइन को बदलने का काम शुरू हो गया है। शहर के कई मोहल्लों में नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है। पहले चरण में गोंडा नगर पालिका क्षेत्र के छह मोहल्लों में नौ किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया है। इसके चलते इन मोहल्लों के 1012 परिवारों को पानी का कनेक्शन दिया जा चुका है। इस काम पर करीब 73 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शेष पाइप लाइन बिछने पर करीब 500 परिवारों को पानी का कनेक्शन दिया जाएगा।
नगर पालिका गोंडा क्षेत्र में शुद्ध पानी की किल्लत किसी से छिपी नहीं है। इस समस्या को दूर कराने के लिए सरकार को पहले से ही नगर पालिका में 500 करोड़ से नई पाइप लाइन बिछाने का प्रस्ताव भेजा गया है। लेकिन फौरी तौर पर नगर के शास्त्रीनगर, इमामबाड़ा, बलवंतपुरवा, महरानीगंज, सतईपुरवा व रघुकुल विद्यापीठ के सामने करीब नौ किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने के लिए शासन ने जल निगम को 73 लाख रुपये जारी किए हैं। नौ किलोमीटर पाइप लाइन में करीब छह किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। इसके लिए निगम ने कार्य को और तेज करते हुए जेसीबी से खुदाई प्रारंभ करवा दी है। जिससे शहरवासियों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति बरसात से पहले ही जा सके। छह किलोमीटर पाइप लाइन से अब तक 1012 परिवाराें को पानी का कनेक्शन भी दिया जा चुका है। तीन किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। इससे करीब पांच सौ और लोगों को वाटर सप्लाई का कनेक्शन मिलेगा, ताकि उन्हें शुद्ध पानी मिल सके। कुल 1500 शहरी परिवारों को वाटर सप्लाई का कनेक्शन देने का प्लान है। इसके लिए 73 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
एक माह में शुरू जाएगी आपूर्ति
कार्यदायी संस्था की ओर से नगर के छह मोहल्लों में नौ किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जा रही है। आधे से अधिक काम हो चुका है। 1012 घरों में कनेक्शन दे दिया गया है। करीब तीन किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने का काम भी तेजी से चल रहा है। एक माह में सभी को कनेक्शन देकर जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
- मुकीम अहमद, अधिशासी अभियंता जल निगम गोंडा