फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने मारी ठोकर, एक की मौत

ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने मारी ठोकर, एक की मौत

Fri, 23 Mar 2018 12:59 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने मारी ठोकर, एक की मौत
ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने मारी ठोकर, एक की मौत
विज्ञापन


सीतापुर। सिधौली कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को ठोकर मार दी। इससे ट्रैक्टर गड्ढे में पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए।

ये सभी लोग मुंडन संस्कार से लौट रहे थे। हादसे के बाद चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।

बिसवां के कलुआपुर निवासी बबलू (25) की पुत्री पूर्णिमा देवी का गुरुवार को मुंडन संस्कार था। इसके लिए बबलू अपने भाई बालकराम (35) व अन्य रिश्तेदारों के साथ मुंडन संस्कार कराने सिधौली के बाड़ी स्थित पंचपीर बाबा की मजार पर गया था।
विज्ञापन


वहां मुंडन संस्कार कराने के बाद सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहे थे। रास्ते में सिधौली-बिसवां मार्ग पर सिधौली कोतवाली क्षेत्र में चौड़िया के पास एक ट्रक ने ओवरटेक करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार लोग दब गए। ग्रामीणों ने दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। मगर तब तक बालकराम, बबलू, कलुआपुर निवासी रामकुमार (40), कमलापुर थाना क्षेत्र के कम्हरिया निवासी सुनील कुमार (25), रामपुर कलां के सुखई पुरवा निवासी राजकुमार (28), सदरपुर थाना क्षेत्र के रनुवापुर निवासी मायाराम (33) गंभीर रूप से घायल हो गए।


पुलिस ने घायलों को सिधौली सीएचसी पहुंचाया मगर रास्ते में बालकराम ने दम तोड़ दिया। सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का सीएचसी में इलाज कराया गया है। डॉक्टरों ने सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed