{"_id":"5ab14d0c4f1c1ba8768b6784","slug":"61521569036-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला छात्र का शव
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे पर लटका मिला छात्र का शव
सीतापुर। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक छात्र का शव संदिग्ध हालात में गांव के बाहर बाग में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। परिवारीजन घटना को लेकर कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं बोल पा रहे हैं। वहीं, पुलिस घटना की जांच की बात कह रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर कलां निवासी गयानाथ शुक्ल का पुत्र प्रवेश कुमार (13) हरिहरपुर गांव में एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। मंगलवार को वह स्कूल से लौटकर घर पहुंचा। जिसके बाद वह खेलने के लिए बाहर चला गया।
कई घंटे बाद भी प्रवेश घर नहीं लौटा तो चिंतित परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस पर गांव के बाहर आम के बाग में प्रवेश कुमार का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसके गले में रस्सी का फंदा कसा था।
विज्ञापन
उपनिरीक्षक इंद्रजीत सचान ने बताया कि, परिवार ने इस संबंध में किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। मृत्यु का कारण स्पष्ट करने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।