{"_id":"5a68b4b74f1c1b80268b634f","slug":"61516811447-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच में सेंटबोआ सांप के साथ दो तस्करों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में सेंटबोआ सांप के साथ दो तस्करों को दबोचा
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। पुलिस टीम ने दो तस्करों को एक सेंटबोआ सांप के साथ दबोच लिया। दोनों श्रावस्ती से बहराइच की ओर जा रहे थे।
प्रभारी स्पेशल टीम केके यादव को सूचना मिली कि दो व्यक्ति बाइक से श्रावस्ती आसाम रोड बाईपास की तरफ से प्रतिबंधित दो मुंह सेंटबोआ सांप लेकर बहराइच शहर की तरफ जाने वाले हैं।
उन्होंने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर चेकिंग शुरू की। थोड़ी देर बाद दो व्यक्ति बाइक से श्रावस्ती की तरफ से आते दिखायी दिए। इनाके रोकने का प्रयास किया गया तो वे भागने लगे।
टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया। इनकी पहचान श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना अंतर्गत ग्राम तिहरवा निवासी अनीज खान और नवारबगंज के चनैनी निवासी यूनुस के रूप में हुई।
विज्ञापन
इनके पास से तलाशी में एक सेंटबोआ सांप बरामद किया गया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इस दुर्लभ सांप को बेचने के लिये ले जा रहे थे।
इस सांप की कीमत भारतीय बाजार में 10 लाख व अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में करोड़ों में है। ये सांप विभिन्न प्रकार की दवाएं बनाने के उपयोग में लाए जाते है। दोनों के खिलाफ कोतवाली देहात में केस दर्ज किया गया है।