फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   श्रीलंका में भारतीय संस्कृति की अलख जगाएंगे प्रवीण

श्रीलंका में भारतीय संस्कृति की अलख जगाएंगे प्रवीण

Thu, 14 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
श्रीलंका में भारतीय संस्कृति की अलख जगाएंगे प्रवीण
श्रीलंका में भारतीय संस्कृति की अलख जगाएंगे प्रवीण
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। टांडा विकास खंड क्षेत्र के इनामीपुर गांव निवासी प्रवीण कुमार ने देश और जिले का नाम रोशन किया है। उन्हें भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता के आदान-प्रदान के लिए 16 दिसंबर से श्रीलंका में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं जाति संप्रदाय विषय पर पक्ष रखने की जिम्मेदारी मिली है।

केंद्र सरकार की पहल पर प्रत्येक वर्ष युवा खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विदेशों में युवाओं को भेजा जाता है। प्रत्येक प्रांतों से चयनित युवा अपने प्रदेश के प्रतिनिधि के रूप में अपनी संस्कृति एवं सभ्यता व समाज के उत्थान में किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताते हैं। इस बार भी देश के सभी 29 राज्यों से 29 युवाओं का चयन श्रीलंका में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए हुआ है।
विज्ञापन


इसमें उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि के रूप में अंबेडकरनगर के टांडा विकास खंड क्षेत्र के इनामीपुर निवासी व नेहरू युवा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता को मौका मिला है। बताया कि उन्हें यह मौका बीते दिनों केंद्रीय टीम द्वारा आयोजित अलग-अलग चार साक्षात्कारों में सफल होने के बाद मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 दिसंबर से 24 दिसंबर तक उन्हें श्रीलंका में रहकर देश व प्रदेश की संस्कृति एवं सभ्यता का पक्ष रखने का मौका मिलेगा। पहले वह दिल्ली जाएंगे फिर हवाई जहाज से श्रीलंका के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed