{"_id":"5a258a514f1c1b72548c1384","slug":"61512409681-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंद्रधनुष की कम प्रगति पर पांच ब्लॉकों को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंद्रधनुष की कम प्रगति पर पांच ब्लॉकों को चेतावनी
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने सोमवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक में मिशन इंद्रधनुष अभियान व फाइलेरिया कार्यक्रम की समीक्षा कर प्रगति जानी। समीक्षा में उन्होंने नवंबर के सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान में ब्लॉक महोली, परसेंडी, सिधौली, सीतापुर अर्बन, महमूदाबाद में कम उपलब्धि पाई। इस पर उन्होंने सभी ब्लॉकों को चेतावनी देते हुए दिसंबर में चलने वाले अभियान में अपेक्षाकृत सुधार के निर्देश भी दिए।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ ने कहा कि आशा अपने वीएचआईआर रजिस्टर व अपडेटड ड्यू लिस्ट बना लें। अभियान के सत्र दिवस के एक दिन पहले प्रधान, अध्यापक, सफाई कर्मी, कोटेदार आदि को सूचित कर दें व उनके साथ एक बैठक कर लें। सीएमओ डॉ. वीके सिंह ने बताया कि जनपद में दिसंबर का सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान सात से 15 दिसंबर तक चलाया जाएगा, जिसमें मुख्यत: 2 वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती महिलाओं पर फोकस किया जाएगा। बैठक में जेएसवाई में कम भुगतान वाले ब्लॉक मछरेहटा, तम्बौर, महमूदाबाद, हरगांव को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर भुगतान करें। ब्लॉक मछरेहटा व कसमंडा के एमसीटीएस डाटा ऑपरेटर का कार्य संतोष जनक न पाये जाने पर उनको बदलने की संस्तुति जिला स्वास्थ्य समिति ने की। जनपद में पुरुष नसबंदी कम होने पर जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा नाराजगी जताई गई तथा पुरुष नसबंदी को बढ़ाने के लिए लाभार्थियों की काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए। बीसीपीएम व आशा संगिनी अपने स्तर से पुरुष नसबंदी का लक्ष्य बढ़ाने में पूर्ण प्रयास व सहयोग करें। सीएमओ ने बताया कि जनपद सीतापुर में फाइलेरिया कार्यक्रम 18 से 20 दिसंबर तक चलाया जाएगा। फाइलेरिया कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। कार्यक्रम के पहले ब्लॉक में माइकिंग व रैली निकाली जाए, ताकि लोगों को फाइलेरिया कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त हो सके। जनपद में फाइलेरिया का लक्ष्य लगभग 42 लाख आबादी है। जिसके लिए जनपद में लगभग 16309 दवा डिस्ट्रिब्यूटर बनाए गए हैं, जो फाइलेरिया की दवा खिलाएंगे। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पीके सिंह, बीएसए अजय कुुमार, डीएचईआईओ राजकुमार, डीपीएम सुजीत वर्मा, एसएमओ डॉ. मुरारी आदि स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।