फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   बाइकें भिड़ीं, एक युवक की मौत, तीन घायल

बाइकें भिड़ीं, एक युवक की मौत, तीन घायल

Mon, 04 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
बाइकें भिड़ीं, एक युवक की मौत, तीन घायल
बेलहरा (बाराबंकी)। दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिडंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। तीन की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां से एक घायल की हालत नाजुक देख ट्रॉमा सेंटर ले जाते उसकी रास्ते में मौत हो गई। बताया जाता है कि हादसे के शिकार बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर चौराहे मोड़ के समीप रामनगर थाना क्षेत्र के भैरमपुर निवासी अहमद हुसैन (30) पुत्र शेखावत, दिलशाद (32) पुत्र अहमद किसी कार्य से फतेहपुर बाइक से जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे स्थानीय थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी शरीफ (29) पुत्र लफीक, नूर आलम (32) पुत्र हमीद की बाइक से दोनों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने अहमद, दिलशाद, नूर आलम की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने नूर आलम की हालत नाजुक देख उसे ट्रॉमा रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय नूर आलम ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed