फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   हादसों में तीन की जान गई, एक घायल

हादसों में तीन की जान गई, एक घायल

Fri, 24 Nov 2017 01:18 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
हादसों में तीन की जान गई, एक घायल
बलरामपुर। अलग-अलग स्थानों पर हुईं मार्ग दुर्घटनाओं में दो युवक और एक महिला की मौत हो गई है। वहीं, एक युवक घायल हो गया है। पुलिस मामले की छानबीन की जा रही है। हादसे के शिकार बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

बलरामपुर देहात थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि बुधवार की रात सदर तहसील गेट से नेशनल हाईवे पर निकलते समय ग्राम ज्योनार बेलवा सुल्तानजोत निवासी राम मनोरथ यादव (45) की बाइक को तेज रफ्तार पिकअप ने ठोकर मार दी। हादसे में राम मनोरथ गंभीर रूप से घायल हो गए तथा पिकअप भी सड़क के किनारे खड़ी तीन अन्य बाइकों को रौंदती हुई बिजली के पोल से टकरा गई। घायल राम मनोरथ को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में राम मनोरथ की मौत हो गई। पिकअप व चालक को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उधर हरैया थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के पास अनियंत्रित बाइक ग्राम पंचायत के स्वागत बोर्ड से टकरा गई। हादसे में ललिया थाना क्षेत्र के ग्राम कपौवा निवासी रवींद्र शर्मा (18) पुत्र रक्षाराम की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रवींद्र श्रावस्ती जनपद स्थित रिश्तेदारी से घर लौट रहा था। हरैया थाना क्षेत्र में ही नौगजा जंगल के पास बाइक सवार युवक तथा महिला को पीछे से आ रही तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने ठोकर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई तथा बाइक सवार युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक ललिया थाना क्षेत्र के शंकरनगर बाजार निवासी प्रभावती (60), हरैया थाना क्षेत्र स्थित कुकुरभुकवा गांव में रिश्तेदार के यहां गई थी। गुरुवार शाम प्रभावती गांव के ही अंकित के साथ बाइक से घर लौट रही थी। घायल अंकित को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हरैया थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed