फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   समितियों में तालाबंदी कर हड़ताल पर गए कर्मचारी

समितियों में तालाबंदी कर हड़ताल पर गए कर्मचारी

Mon, 23 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
समितियों में तालाबंदी कर हड़ताल पर गए कर्मचारी
सीतापुर। सहकारी समितियों में तालाबंदी कर कर्मचारी बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। समितियों में तालाबंदी से खाद-बीज के अलावा धान खरीद और ऋण मोचन सरीखे महत्वपूर्ण कामकाज बाधित होंगे। इस बार जिले में सहकारी समितियों पर 72 धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने तक समितियों में तालाबंदी रखने का एलान किया है। शहर के लालबाग पार्क में प्रदर्शन कर कर्मियों ने आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता को संबोधित चार सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से भेजा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ लखनऊ के आह्वान पर जिले की सभी 204 सहकारी समितियों में कर्मचारियों ने सोमवार से तालाबंदी कर बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। इन समितियों में करीब 385 कर्मचारी कार्यरत हैं। कर्मचारी संघ के सीतापुर इकाई अध्यक्ष शिव कुमार सिंह ने बताया कर्मियों की प्रमुख मांगें नियमित वेतन भुगतान, समितियों में अधिक से अधिक कार्य कराए जाने, सेवामुक्त होने की उम्र 60 साल से बढ़ाकर 62 साल किए जाने के अलावा प्रत्येक सहकारी समिति को शासन द्वारा 25 हजार रुपये प्रतिमाह सहायता राशि प्रदान आदि शामिल हैं। कर्मचारियों ने शहर के लालबाग पार्क में प्रदर्शन किया। महामंत्री सुरेश कुमार के मुताबिक मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन के जरिए आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता को प्रेषित किया गया है। समितियों में तालाबंदी से खाद-बीज बिक्री के अलावा धान खरीद और ऋण मोचन सरीखे महत्वपूर्ण कार्य बाधित होंगे। सहकारी समितियों में इस साल धान खरीद के लिए 72 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed