फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   छात्रा की दिलेरी से धरा गया अपहर्ता

छात्रा की दिलेरी से धरा गया अपहर्ता

Thu, 13 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
छात्रा की दिलेरी से धरा गया अपहर्ता
कुर्सी (बाराबंकी)। स्कूल से साइकिल से घर बाइक सवार शोहदों ने छेड़छाड़ कर अपहरण का प्रयास किया। बहादुर छात्रा ने शोर मचाकर उनका विरोध किया जिस पर ग्रामीणों ने दौड़ाकर एक शोहदे को पकड़ लिया। जबकि दूसरा बाइक लेकर भाग निकला। ग्रामीणों ने पकड़े गए शोहदे को कुर्सी पुलिस को सौंप दिया। पहले पुलिस घटना को देवा क्षेत्र में होना बताकर छात्रा को परिवारीजनों को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए वहां जाने की बात कहकर लौटा दिया। ग्रामीणों ने विरोध किया और इसकी जानकारी पुलिस के आला अफसरों को दी जिसके बाद एएसपी की फटकार के बाद कुर्सी पुलिस ने देर शाम केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू किया है।
विज्ञापन

कुर्सी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली हाईस्कूल की छात्रा बृहस्पतिवार को साइकिल से स्कूल से घर लौट रही थी। इस दौरान जगरूकपुरवा व मेढ़ी गांव के बीच में शारदा नहर पटरी पर एक बाइक पर सवार दो युवक मिले व छात्रा से छेड़छाड़ करने के साथ उसके अपहरण का प्रयास करना शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपियों से झगड़ते हुए छात्रा ने बहादुरी दिखाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर खेतों मेें काम कर रहे आस पास के ग्रामीण दौड़े व एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि दूसरा बाइक लेकर भाग निकला। ग्रामीणों ने इस मामले की सूचना पुलिस को देकर पकड़े गए आरोपी उमेश पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम अटहरा थाना घुंघटेर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस बीच जानकारी पर छात्रा के परिवारीजन भी आ गए और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी। लेकिन कुर्सी पुलिस ने घटना स्थल देवा थाना क्षेत्र में होने की बात कहकर छात्रा के परिवारीजनों को वहां जाने की सलाह दी। जिसके बाद किसी ने इस बात की जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी तो एएसपी उत्तरी दिगंबर कुशवाहा की फटकार के बाद कुर्सी में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि घटनास्थल देवा क्षेत्र में था लेकिन शिकायत मेरे पास आई थी जिसके चलते आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

स्कूल से घर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़ के मामले की जानकारी मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। इस घटना में कार्रवाई करने के लिए यदि किसी थाने की पुलिस ने लापरवाही की है तो इसकी जांच करवाई जाएगी। - दिगंबर कुशवाहा, एएसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed