{"_id":"64b4f9d42f060b192208a765","slug":"6000-rupees-challan-of-a-bike-which-was-stolen-before-one-week-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरी चोट: हफ्ते भर पहले चोरी बाइक का छह हजार का कटा चालान, कागजात की जगह चोर ने दिखाया डीएल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरी चोट: हफ्ते भर पहले चोरी बाइक का छह हजार का कटा चालान, कागजात की जगह चोर ने दिखाया डीएल
Mon, 17 Jul 2023 01:50 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 17 Jul 2023 01:50 PM IST
सार
चोरी की बाइक चलाने वाला भी फंस गया है। उसके पास गाड़ी के कागजात नहीं थे तो उसने पुलिस को डीएल दिखा दिया। डीएल पर दर्ज पते के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक हफ्ते पहले चोरी हुई बाइक तक पुलिस भले ही नहीं पहुंच पाई, उसका छह हजार का चालान कट गया। बाइक मालिक के पास जब इसका मैसेज पहुंचा तो उनका माथा ठनका। जांच में सामने आया कि चोरी की बाइक चला रहे युवक से जब पुलिस ने उसके कागजात मांगे तो उसने अपना डीएल दिखाया। अब डीएल पर दर्ज नाम व पता के आधार पर पुलिस चोरों को तलाश रही है।
विज्ञापन
कल्लनखेड़ा काकोरी निवासी विकास यादव की बाइक एससी-एसटी कोर्ट के गेट नंबर-दो के बाहर से चार जुलाई को चोरी हो गई। विकास बताते हैं कि सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो सारे खराब मिले। उन्होंने वजीरगंज थाने में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान, योगी मंत्रिमंडल में मिलेगी जगह!
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पूर्वांचल की डेढ़ दर्जन सीटों पर 50 हजार से डेढ़ लाख तक है राजभर वोट, भाजपा की राह होगी आसान
पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही बाइक तलाश ली जाएगी। पर, 11 जुलाई को उनके पास बाइक का छह हजार रुपये का चालान होने का मैसेज आया। मैसेज में पता खरगापुर का दर्ज था। साथ ही चालक का नाम धीरज दर्ज मिला। उन्होंने वजीरगंज थाने को सूचना दी। इंस्पेक्टर मनोज कुमार मिश्रा के मुताबिक चालान पर दर्ज नाम व पता के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।