फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   60-year-old wife of a retired inspector clashed with miscreants and saved her chain

Lucknow News: बदमाशों से भिड़ी सेवानिवृत्त दरोगा की 60 वर्षीय पत्नी, बचा ली चेन

Sat, 07 Jun 2025 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
60-year-old wife of a retired inspector clashed with miscreants and saved her chain
लखनऊ। कृष्णानगर में शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों से पंडित खेड़ा निवासी वन विभाग से रिटायर्ड दरोगा मुलायम सिंह की 60 वर्षीय पत्नी उर्मिला भिड़ गईं। उर्मिला ने दोनों बदमाशों को पस्त करते हुए अपनी सोने की चेन बचा ली। घटना के बाद उन्होंने कृष्णानगर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


उर्मिला शुक्रवार को मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। तभी घर से कुछ ही दूरी पर बाइक सवार बदमाश पीछे से आए और उनकी चेन छीनने की कोशिश की। इस पर उर्मिला ने बदमाशों को पकड़ कर सड़क पर गिरा दिया। हालांकि, वह खुद भी गिर पड़ीं और उनके घुटनों में चोट आ गई। इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और बदमाशों से उलझते हुए शोर मचा दिया। लोग मौके की ओर दौड़े तो बदमाश किसी तरह खुद को छुड़ाकर कांशीराम कॉलोनी की ओर भाग निकले। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि वृद्धा की तहरीर मिली है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed