फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   60 villages yearn for electricity in the scorching heat

Lucknow News: भीषण गर्मी में 60 गांव बिजली के लिए तरसे

Wed, 27 May 2026 01:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
60 villages yearn for electricity in the scorching heat
बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन करते व्यापारी। 
लखनऊ। भीषण गर्मी में तप रही राजधानी में बिजली संकट गहराता जा रहा है। मंगलवार को इटौंजा उपकेंद्र में ऑपरेटिंग सिस्टम की बैटरी खराब होने से 60 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। करीब सवा लाख की आबादी को सुबह 11 से शाम 5:30 बजे तक बिजली संकट झेलना पड़ा।
विज्ञापन


इटौंजा उपकेंद्र से जुड़े सभी नौ फीडर प्रभावित रहे। इससे नगर चौगवां, अरंबा, मुसपितरी, लालपुर, अटेसुआ, भगौतीपुर, अमानीगंज, ढिलवासी, बनौगा, सरायुसरना, महोना, बगहा, नेवादा, शिवरी, इटौंजा नगर पंचायत, कुंडापुर सोनीपुर, धरमपुर, चांदपुर, खानीपुर, कल्याणपुर और अकबरपुर सहित अन्य गांवों में उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन


इटौंजा उपकेंद्र में आई खराबी का सबसे ज्यादा असर बख्शी का तालाब क्षेत्र में पड़ा। यहां दोपहर एक से 5:30 बजे तक 50 से अधिक गांवों की बिजली कटी रही। इससे एक लाख से अधिक आबादी परेशान हुई। उपकेंद्र के व्हाट्सएप ग्रुप पर भी उपभोक्ताओं का गुस्सा देखा गया। शहर से नई बैटरी लाकर लगाई गई तब जाकर बिजली बहाल हुई। इस बीच इटौंजा कस्बे को सीधी सप्लाई देकर बिजली चालू की गई। इटौंजा क्षेत्र स्थित शिवपुरी में सोमवार रात एक से मंगलवार सुबह 5:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान करीब 10 हजार उपभोक्ता परेशान रहे। मंगलवार सुबह आठ बजे आई खराबी से शिवपुरी फीडर साढ़े नौ घंटे बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन






सरोजनीनगर में 19 घंटे ठप रही आपूर्ति

सरोजनीनगर। आंधी में लाइन टूटने से जैंती खेड़ा उपकेंद्र के नटकुर मजरा गहीलर गांव के एक दर्जन से अधिक घरों की बिजली 19 घंटे गुल रही। इस दौरान ग्रामीण भीषण गर्मी और उसम से बेहाल रहे। पंखे और कूलर न चल पाने से बच्चे, बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत की, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे। जमीन पर पड़ी बिजली की लाइन से हादसे का खतरा बना हुआ है। उपभोक्ता अजय पाल, राम नरेश कश्यप ने बताया कि लगातार बिजली संकट से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।



उधर, गहरू पावर हाउस के अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। हालात यह है कि महज पांच मिनट के लिए आने के बाद फिर घंटों तक बिजली गायब हो जाती है। मंगलवार सुबह से ही बंथरा फीडर में कटौती शुरू हो गई। बिजली के तार पर पेड़ की डाल गिरने से आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। बंथरा फीडर से जुड़े बंथरा कस्बा, बंथरा हनुमान मंदिर क्षेत्र, हमीरपुर, अमरपुर, लाला खेड़ा समेत दर्जनों गांवों में घंटों बिजली गुल रही। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं हैं।


बिजली कटौती के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन

मोहान रोड बुद्धेश्वर में बिजली कटौती के विरोध में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि इस भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। व्यापारी नेता अंजनी पांडेय ने चेतावनी दी कि कटौती में सुधार नहीं हुआ तो व्यापारी बड़ा आंदोलन करेंगे। प्रवीण मणि त्रिपाठी, नितिन सचान और सत्येंद्र यादव समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed