{"_id":"5d05c7ef8ebc3e27cf3dec29","slug":"60-thousand-rupees-compensation-on-ola-cab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लेफ्टिनेंट कर्नल ने बुक करवाई थी ओला कैब, नहीं पहुंची, देना होगा 60 हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेफ्टिनेंट कर्नल ने बुक करवाई थी ओला कैब, नहीं पहुंची, देना होगा 60 हजार रुपये जुर्माना
Sun, 16 Jun 2019 10:09 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
कैब के नहीं पहुंचने और ड्राइवर के बुकिंग कैंसिल करने के मामले में जिला उपभोक्ता फोरम ने ओला को सेवा में कमी का दोषी माना है। इस मामले में उसे लेफ्टिनेंट कर्नल को 60 हजार रुपये मुआवजा देने के आदेश दिए हैं। 30 दिन में मुआवजा नहीं देने पर नौ प्रतिशत की दर से ब्याज भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
अलीगंज निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल विजय कुमार ने फोरम को बताया था कि अप्रैल 2016 में वह पत्नी और दो बच्चों के साथ माता-पिता से मिलने के लिए लखनऊ आए थे। लौटने के दौरान उन्होंने घर से चारबाग स्टेशन के लिए ओला कैब बुक की, इसके लिए 1900 रुपये का भुगतान एडवांस में भी किया।
विज्ञापन
सवेरे पौने पांच बजे कैब को उनके घर पहुंचना था। ड्राइवर को फोन करने पर उसने 10 मिनट में आने की बात कही। लेकिन बुकिंग कैंसिल करने के साथ ही फोन भी बंद कर दिया। इससे उन्हें स्टेशन पहुंचने में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
बाद में कुमार ने जिला उपभोक्ता फोरम में ओला कैब पर 15 लाख रुपये मुआवजे और कानूनी कार्यवाही के खर्च का दावा किया।
Trending Videos
मानसिक कष्ट के लिए 10 हजार रुपये
इस मामले की सुनवाई के बाद आयोग के सदस्य राजर्षि शुक्ला ने ओला कैब को सेवा में कमी का दोषी माना। साथ ही उन्होंने कुमार के दावे को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए 50 हजार रुपये सेवा में कमी के लिए और 10 हजार रुपये मानसिक कष्ट के लिए चुकाने का आदेश ओला कैब को दिया। साथ ही दो हजार रुपये कानूनी कार्यवाही के खर्च के लिए चुकाने को कहा है।