{"_id":"65d191dcfadb34a6c1060d17","slug":"60-thousand-crore-investment-in-uttar-pradesh-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: 60 हजार करोड़ के निवेश से संवरेगा बुंदेलखंड, उद्यमियों को अलग से प्रोत्साहन देगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 60 हजार करोड़ के निवेश से संवरेगा बुंदेलखंड, उद्यमियों को अलग से प्रोत्साहन देगी सरकार
Sun, 18 Feb 2024 10:43 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 18 Feb 2024 10:43 AM IST
सार
बुंदेलखंड में निवेश के लिए प्रदेश सरकार उद्यमियों को अलग से प्रोत्साहन देगी जिसके कारण निवेशकों ने उत्सुकता जाहिर की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भूमि पूजन समारोह बुंदेलखंड के विकास के नए रास्ते खोलेगा। समारोह के साथ करीब 60 हजार करोड़ की परियोजनाएं शुरू होंगी। ये निवेश बुंदेलखंड के सभी सातों जिलों में होगा। प्रदेश में निवेश के लिए बनाई गई नीतियों के तहत बुंदेलखंड में निवेश करने वाले उद्यमियों को अलग से भी प्रोत्साहन दिए जाने की पहल की गई है।
विज्ञापन
इसी का नतीजा है कि बुंदेलखंड में निवेश को लेकर बड़ी संख्या में निवेशकों ने उत्सुकता जाहिर की है। झांसी में 23,739 करोड़ से ज्यादा के उद्यमों की शुरुआत होगी। ललितपुर में भी 15,707 करोड़ से ज्यादा लागत के प्रोजेक्ट को पीएम और सीएम हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राहुल की न्याय यात्रा: रूट को देखकर समझिए किन सीटों में दिलचस्पी दिखा रही है कांग्रेस, जानिए सियासी निहितार्थ
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राज्यसभा चुनाव: मतदान से पहले सपा में बगावत की सुगबुगाहट, कई नेताओं ने खोला मोर्चा तो कई हुए बागी
इसके अतिरिक्त जालौन में 9290 करोड़ से ज्यादा, चित्रकूट में 7047 करोड़ रुपए से ज्यादा, महोबा में 1664 करोड़ से ज्यादा, बांदा में 596 करोड़ से ज्यादा और हमीरपुर में 1243 करोड़ से ज्यादा की निवेश परियोजनाएं मूर्त रूप लेंगी।