{"_id":"59276a794f1c1b260c536972","slug":"6-senior-bjp-leaders-including-advani-summoned-by-cbi-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"आडवाणी समेत 6 प्रमुख भाजपा नेताओं को सीबीआई कोर्ट ने किया तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आडवाणी समेत 6 प्रमुख भाजपा नेताओं को सीबीआई कोर्ट ने किया तलब
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 26 May 2017 05:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस मामले को लेकर सीबीआई की विशेष अदालत ने शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, उमा भारती, विनय कटियार, मुरली मनोहर जोशी, विष्णु हरि डालमिया और साध्वी ऋतंभरा को तलब किया है। कोर्ट के आदेशों के अनुसार इन सभी पर आरोपों में संशोधन किए जाने हैं और षड्यंत्र में भूमिका के आरोप तय होने हैं।
विज्ञापन
इससे पहले बृहस्पतिवार को अदालत में आरोप तय नहीं किए जा सके। मामले में रामविलास वेदांती, महंत नृत्य गोपालदास, बैकुंठ लाल शर्मा, धर्मदास, चंपत राय बंसल और सतीश प्रधान को हाजिर होना था, लेकिन केवल सतीश प्रधान ही उपस्थित हुए।
विज्ञापन
अन्य पांच आरोपियों की ओर से हाजिरी माफी की अर्जी दी गई, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। अगली सुनवाई 30 मई को रखी गई है। उस दिन इन छहों पर आरोप तय होंगे। उस दिन सभी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना होगा।
विज्ञापन