फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   5th may is the last date to apply for house in awas vikas yojna

आप भी पीएम आवास के लिए करना चाहते हैं आवेदन तो यहां देखें डेट

Fri, 13 Apr 2018 02:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 13 Apr 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
5th may is the last date to apply for house in awas vikas yojna
डेमो
आवास विकास परिषद ने लखनऊ में प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन की तारीख अब बढ़ा दी है। आवेदन करने में आ रही समस्या और फॉर्म की कमी की शिकायतें मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है। अब लोग आवेदन पांच मई तक कर पाएंगे। 
विज्ञापन


आवास आयुक्त धीरज साहू ने बताया कि लोगों की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद पांच मई तक का समय दे दिया गया है। जरूरी संख्या में फॉर्म भी बैंकों में उपलब्ध कराए जाएंगे। अभी 12 अप्रैल तक आवेदन आवास विकास ने खोले हुए थे। इससे अंतिम दिनों में भीड़ बैंकों और आवास विकास मुख्यालय में बढ़ गई।
विज्ञापन


आवास विकास में फार्म लेने और जमा करने के लिए बुधवार को भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्यालय के अंदर से यह लाइन बाहर मुख्य सड़क तक लगी। घंटों इंतजार के बाद फॉर्म लेने आए लोगों का सब्र टूट गया। हंगामा बढ़ता देख अधिकारियों ने पुलिस बुला ली। इसके बाद पुलिस को बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा। लाठियां भी पुलिस को यहां फटकारनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed