फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   569 people of uttar pradesh identified who involved in Tabligi Jamaat 218 were foreigners

यूपीः तब्लीगी जमात में गए 569 लोगों की हुई पहचान, 218 विदेशी भी शामिल

Wed, 01 Apr 2020 11:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 01 Apr 2020 11:27 PM IST
सार

प्रदेश के विभिन्न जिलों में तब्लीगी जमात में शामिल 569 लोगों की शिनाख्त हो चुकी है। इसमें 218 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

विज्ञापन
569 people of uttar pradesh identified who involved in Tabligi Jamaat 218 were foreigners
लखनऊ की मस्जिदों में पकड़े गए विदेशी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश के विभिन्न जिलों में तब्लीगी जमात में शामिल 569 लोगों की शिनाख्त हो चुकी है। इसमें 218 विदेशी नागरिक शामिल हैं। सभी को क्वारंटीन में भेज दिया गया है। इसकी जानकारी बुधवार को अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने पत्रकारों को दी। अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली की घटना को गंभीरता से लिया है। एक से 15 मार्च के बीच दिल्ली के निजामुद्दीन स्थिति मरकज में हुए आयोजन के बाद वहां से लौटे सभी लोगों की पहचान कर उनकी जांच की जाए। जिन लोगों ने अपनी पहचान अभी तक जाहिर नहीं की है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन


अवस्थी ने बताया कि अब तक 569 लोगों को चिन्हित कर क्वारंटीन में भेज दिया गया है। इसमें भदोही, प्रयागराज, बहराइच, लखनऊ और बिजनौर के कुछ लोगों ने अपनी पहचान छिपा रखी थी। इन सभी को क्वारंटीन किया गया है और उनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। जिन 569 लोगों की पहचान की गई है, उसमें 218 विदेशी नागरिक शामिल हैं। इन विदेशी नागरिकों के वीजा की भी जांच की जा रही है। वीजा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी जांच के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है।  
विज्ञापन


अवस्थी ने दावा किया कि प्रदेश में लॉकडाउन के संक्रमण के फैलने की दर में कमी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में वापस आने वाले मजदूरों की सूची तैयार कर उनकी निगरानी करने का आदेश दिया है। ऐसे लोगों के राशन, दवा व जरूरत के सभी की व्यवस्था करने का आदेश दिया गया है। लॉकडाउन का भी सख्ती से पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवस्थी ने यह भी कहा कि प्रदेश की वितीय स्थिति मजबूत है। सभी सरकारी कर्मचारियों को मार्च का वेतन बिना कटौती के जारी कर दिया गया है। जमाखोरों के खिलाफ जारी है कार्रवाई अपर मुख्य सचिव ने कहा कि लॉकडाउन के कारण कई जिलों में मुनाफाखोरी की सूचनाएं मिल रही हैं। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अब तक 58  एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।    


उन्होंने बताया कि हर दिन दो जिलों के समस्त वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री स्वंय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना से जारी जंग की समीक्षा कर रहे हैं। फायर बिग्रेड की गाड़ियां भी करेंगी सेनेटाइजेशन और फॉगिंग का काम करेंगी। अवस्थी ने बताया कि सैनिटाइजेशन और फॉगिंग के काम में फायर विभाग की गाड़ियों को भी लगाया जा रहा है। बृहस्पतिवार से इसका काम भी शुरू हो जाएग। पूर्व डीजी फायर सर्विस जावीद अहमद ने इसका प्रस्ताव नगर विकास के प्रमुख सचिव दीपक कुमार को दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed