यूपी में कोरोना के 4412 नए मामले, अब तक 5517 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4412 नए मामले सामने आए हैं। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि इस महामारी से अब तक 5517 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में रिकवरी रेट 83.64 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 4412 नए मामले सामने आए हैं और 6546 संक्रमित व्यक्ति इलाज के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं। रिकवरी रेट 83.64% हो गया है। अब तक 5517 संक्रमित लोगों की मौत हुई है : उ.प्र. अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद pic.twitter.com/58PrYyfZs0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 26, 2020
कल प्रदेश में 2253 लोगों ने ई-संजीवनी पोर्टल का इस्तेमाल किया। कल उत्तर प्रदेश देश का दूसरा ऐसा राज्य बन गया जहां अब तक 1 लाख से ज्यादा लोगों ने ई-संजीवनी का इस्तेमाल किया है : उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद #COVID19 https://t.co/myZYk4YFwl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 26, 2020