डिफेंस एक्सपो: 54 देशों के रक्षा मंत्री होंगे शामिल, नहीं आएंगे चीन और पाकिस्तान के प्रतिनिधि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिफेंस एक्सपो में चीन व पाकिस्तान से कोई भी प्रतिनिधिमंडल शामिल नहीं है। डिफेंस एक्सपो से जुड़ी साइट पर भी इन दोनों देशों से जुड़ी किसी भी युद्ध सामग्री के निर्माण से जुड़ी किसी भी कंपनी ने आयोजन में हिस्सेदारी को अब तक पंजीयन नहीं कराया है।
जानकारों की मानें तो चीन के दबाव में ही पाकिस्तान ने भी इसमें हिस्सेदारी करने से हाथ खींच लिए हैं जबकि बाकी सभी सार्क देशों व भारत के पड़ोसी देश के रक्षा मंत्री सहित सैन्य व राजनयिक अधिकारी डेलीगेट्स में शामिल हैं।
रक्षा मंत्रालय से मिली फाइनल सूची, तैयारियां तेज
रक्षा व विदेश मंत्रालय के स्तर से डिफेंस एक्सपो में आने वाले विदेशी अतिथियों की फाइनल सूची मिलने के साथ ही जिला प्रशासन इनको प्रोटोकाल के तहत राज्य अतिथि का दर्जा देने के साथ उनकी आवभगत की तैयारी में जुट गया है।
विदेशी डेलीगेट्स में अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, इजरायल यूएई, थाइलैंड, उत्तर व दक्षिण कोरिया संयुक्त अरब अमीरात, ईरान व इराक, ब्राजील, नेपाल, श्रीलंका, थाइलैंड, धाना, सूडान मैक्सिको, कतर, अफगानिस्तान सहित 54 देशों के आला प्रशासनिक व सैन्य अफसर शामिल होंगे। इस दौरान यह विदेशी प्रतिनिधिमंडल, देश की सैन्य ताकत देखने के साथ ही वैश्विक स्तर पर युद्ध सामग्री व साजो-सामान बनाने वाली देश-विदेश की हथियार बनाने वाली कंपनियों की प्रदर्शनी को देखेगा।
सौ से ज्यादा लोगों को मिलेगा राज्य अतिथि का दर्जा
एडीएम प्रोटोकाल से जुड़े सूत्र बताते हैं कि इनमें से सौ से अधिक विदेशी अतिथियों को आयोजन के दौरान राज्य अतिथि का दर्जा प्रदान कर प्रोटोकाल के तहत मिलने वाली सुविधा मुहैया कराई जाएंगी। ऐसे अतिथियों को एयरपोर्ट पर रिसीव करने के साथ आयोजन स्थल तक ले जाने और उनके ठहराव का बेहतर इंतजाम सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी निभायी जाएगी।
राज्य अतिथि का दर्जा पाने वाले आमंत्रित अतिथियों में से कुछ को प्रशासन लाइजनिंग अफसर की सुविधा तक दिलवाएगा। आयोजन के दौरान प्रशासन शहर में जुटने वाली देश विदेश से जुड़ी नामचीन हस्तियों की सेहत का ध्यान रखने के भी पुख्ता इंतजाम रखेगा।
इसके लिए 4 से 9 फरवरी तक शहर के सभी प्रमुख सरकारी व निजी अस्पतालों में एलर्ट जारी करते हुए किसी भी स्तर की इमरजेंसी से निपटने को पांच से दस आईसीयू बेड भी आरक्षित रखे जाने का निर्देश सीएमओ के साथ संबंधित अस्पतालों के सीएमएस को दिया गया है।
करीब 40 एंबुलेंस की होगी तैनाती
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि आयोजन के दौरान जुटने वाले अतिथियों को सेहत से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी से बचाने को वृंदावन के आयोजन स्थल सेक्टर 15 के सभी प्रवेश द्वार के साथ ही प्रदर्शन स्थल व लाइव शो स्थल के समीप भी 40 एंबुलेंस की तैनाती रहेगी।
इनमें से 20 एंबुलेंस एडवांस स्तर पर आपातकालीन चिकित्सा सुविधा के साथ वेंटिलेटर युक्त होगी।