{"_id":"6658f0318362568441039244","slug":"534-counting-personnel-received-training-three-absent-raebareli-news-c-101-1-slko1033-114980-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 534 मतगणना कर्मियों को मिला प्रशिक्षण, तीन गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 534 मतगणना कर्मियों को मिला प्रशिक्षण, तीन गैरहाजिर
Fri, 31 May 2024 03:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 31 May 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। आगामी चार जून को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोरा बाजार में होने वाली मतगणना को लेकर बृहस्पतिवार को मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। ईवीएम के मतगणना कर्मियों को जीआईसी और पोस्टल बैलेट के मतगणना कर्मियों को बचत भवन में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 534 कर्मचारी पहुंचे, तीन गैरहाजिर रहे। संबंधित कर्मचारियों को एक जून को विकास भवन में प्रशिक्षण मिलेगा।
प्रशिक्षण में डीएम हर्षिता माथुर ने कहा कि काउंटिंग पार्टियों का द्वितीय प्रशिक्षण आगामी तीन जून को होगा। चार जून को सुबह पांच बजे मतगणना कार्मिकों को उनकी टेबल संख्या से संबंधित जानकारी दी जाएगी। पहले पोस्टल बैलेट के मतों की गणना पूरी होने के बाद ईवीएम से मतगणना शुरू होगी।
प्रशिक्षण में सीडीओ पूजा यादव ने कर्मचारियों को ईमानदारी व बिना किसी दबाव में मतगणना करने के निर्देश दिए। जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि 465 मतगणना कर्मियों को जीआईसी और पोस्टल बैलेट की मतगणना के लिए 72 कर्मचारियों को बचत भवन में प्रशिक्षण में बुलाया गया, जिसमें तीन कर्मचारी प्रशिक्षण नहीं लेने आए।