फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   5.33 lakh rupees and jewellery worth lakhs stolen from flat and house

Lucknow News: फ्लैट और मकान से 5.33 लाख रुपये व लाखों के जेवर चोरी

Fri, 29 Aug 2025 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 29 Aug 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
5.33 lakh rupees and jewellery worth lakhs stolen from flat and house
लखनऊ। हुसैनगंज और मड़ियांव में चोर फ्लैट व मकान से 5.33 लाख रुपये और लाखों के जेवर बटोर ले गए। पीड़ितों ने संबंधित थानों में दो एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


हुसैनगंज स्थित लोटस पटल अपार्टमेंट निवासी आयुषी सिंह के मुताबिक उनके फ्लैट में कोमल डेढ़ माह से काम कर रही है। जबकि चंदा सात महीने से काम कर रही है। आयुषी ने बताया कि 17 अगस्त को उन्होंने अपने कमरे की अलमारी में 2.83 लाख रुपये रखे थे, जो मंगलवार को गायब हो गए। पीड़िता का आरोप है कि नकदी कोमल ने चुराई है। वह उन्हें पहले भी चोरी करते पकड़ चुकी हैं। थानाध्यक्ष शिव मंगल सिंह के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

उधर, मड़ियांव के फैजुल्लागंज निवासी शशांक श्रीवास्तव के मुताबिक 22 अगस्त दोपहर करीब दो बजे उन्हें गांव में रह रहे बड़े भाई की मृत्यु होने की सूचना मिली थी। इस पर वह परिवार के साथ उसी समय निकल गए। बुधवार सुबह पड़ोसी ने शशांक को कॉल कर घर में चोरी होने की सूचना दी। पड़ोसी ने बताया कि मंगलवार को रात करीब डेढ़ बजे दो लोग उनके घर में घुसे थे। आरोपियों ने लाखों के जेवर और ढाई लाख रुपये चुरा लिए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के मुताबिक फुटेज के जरिये आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed