{"_id":"60c44a218ebc3e958715f1b1","slug":"524-new-corona-cases-found-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कोरोना कंट्रोल: 24 घंटे में सिर्फ 524 संक्रमित मिले, प्रदेश में अब तक 5 करोड़ 30 लाख टेस्ट हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कोरोना कंट्रोल: 24 घंटे में सिर्फ 524 संक्रमित मिले, प्रदेश में अब तक 5 करोड़ 30 लाख टेस्ट हुए
Sat, 12 Jun 2021 11:16 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:16 AM IST
सार
यूपी में कोरोना संक्रमण लगातार कम होता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 524 कोरोना मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में कोरोना संक्रमण पूरी तरह नियंत्रण में नजर आ रहा है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 524 मामले सामने आए हैं जबकि 1757 लोग डिस्चार्ज होकर वापस जा चुके हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में कोरोना का रिकवरी रेट 98.1 प्रतिशत है। बता दें कि प्रदेश में अब तक रिकॉर्ड 5 करोड़ 30 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं जो कि भारत के किसी भी राज्य से सबसे ज्यादा हैं।
विज्ञापन
यूपी में अब कोरोना के कुल सक्रिय मामले 9806 है। खास बात है कि यूपी में जितने कोरोना के सक्रिय मामले हैं उससे कहीं ज्यादा मामले महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में हर रोज आ रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की नीति पर काम कर रही है। जिसका सकारात्मक परिणाम साफ-साफ नजर आ रहा है। वहीं, गांवों मे कोरोना को नियंत्रित करने के लिए 70 हजार से भी ज्यादा निगरानी समितियां काम कर रही हैं।
इसी कारण 25 करोड़ की सबसे ज्यादा आबादी के बाद भी यूपी में मृत्यु दर महाराष्ट्र और दिल्ली के मुकाबले बेहद कम रही है।