फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   आज मतदाताओं का मौसम से भी होगा मुकाबला

आज मतदाताओं का मौसम से भी होगा मुकाबला

Mon, 06 May 2019 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
आज मतदाताओं का मौसम से भी होगा मुकाबला
सीतापुर। मतदान के दिन शहर में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने की चुनौती के साथ शरीर झुलसाने वाली गर्मी से भी मतदाताओं को मुकाबला करना होगा। प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहे तापमान में सोमवार को और इजाफा होने की आशंका है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार सुबह से ही धूप का असर होगा। ऊपर से गर्म हवा और मुसीबत बढ़ाएंगी। ऐसे में अपना वोट डालने के लिए मतदाताओं को धूप और गर्मी से भी मुकाबला करना होगा।
विज्ञापन


भीषण गर्मी के बीच मतदान अवश्य करेंगे, इसका संकल्प भी लेना होगा। अब तक अप्रैल में अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच चुका है। इधर, पिछले तीन दिनों से मौसम में कुछ नरमी देखी गई थी और तापमान 36 तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन तीन दिन से तापमान में उछाल देखा जा रहा है। प्रतिदिन दो डिग्री सेल्सियस के इजाफे के साथ रविवार को फिर दिन का तापमान 39.5 डिग्री पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मौसम में नरमी के आसार नहीं हैं और तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है। गर्म हवा के थपेड़ों से कड़ाके की धूप में घर से बाहर निकलना चुनौतीपूर्ण है।


दिनभर 5.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवा ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि इस बार गर्मी अधिक पड़ने की संभावना है। बताया कि अगले 24 घंटों में भी पछुआ हवा सामान्य से तेज गति से चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed