{"_id":"5b2015084f1c1baf6e8b7c9a","slug":"51528829192-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"540 शहरी लाभार्थियों को पीएम आवास के लिए मिलेंगे 2.70 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
540 शहरी लाभार्थियों को पीएम आवास के लिए मिलेंगे 2.70 करोड़ रुपये
Updated Wed, 13 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के 540 लाभार्थियों को आवास बनाने के लिए 50-50 हजार रुपये की पहली किस्त इस माह के अंत तक मिल जाएगी। शासन की ओर से आवास के शहरी लाभार्थियों को 2.70 करोड़ रुपये मिलने के संबंध में शासन से निर्देश मिलने के बाद नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कागजी कार्यवाही को पूर्ण करने में जुट गया है। वहीं, आवास के 691 को पहली और 51 लाभार्थियों को मिल चुकी दूसरी किस्त के बाद उनके निर्माण कार्य का भी सत्यापन तेेजी के साथ किया जा रहा है।
ग्रामीण अंचलों की भांति ही प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की कार्यवाही में तेजी आती दिख रही है। इस योजना के तहत आवास पाने के लिए नगरीय विकास अभिकरण में जिले के 12 निकायों से लगभग 2200 पात्रों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किया था। जिसके सत्यापन के बाद कागजी कार्यवाही पूरी कराई गई। शासन की ओर से नामित एजेंसी से इन पात्रों की भूमि की जीओ टैगिंग कराई गई। 540 नए पात्रों की भूमि की जीओ टैगिंग के बाद अब इन्हें जल्द ही आवास बनाने के लिए पहली किस्त के रूप में 50-50 हजार की राशि मिलेगी। इस संबंध में शासन से मिले निर्देश के बाद विभाग कागजी कार्यवाही पूर्ण करने में जुट गया है। परियोजना अधिकारी डूडा शैलेंद्र सिंह ने कहा कि इस माह के अंत तक 540 लाभार्थियों को आवास बनाने के लिए पहली किस्त के रूप में 50-50 हजार की धनराशि मिलेगी। जल्द ही शासन की ओर से बजट उपलब्ध कराया जाएगा। बजट मिलते ही यह राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएगी।
तीन किस्तों में मिलेगी धनराशि
शासन से मिले दिशा-निर्देश के बाद प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को जीओ टैगिंग की कार्यवाही पूर्ण होने के बाद तीन किस्तों में धनराशि खातों में भेजी जाएगी। पहली और तीसरी किस्त के रूप में 50-50 हजार तथा डेढ़-डेढ़ लाख की दूसरी किस्त लाभार्थी के खातों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
742 लाभार्थी तेजी से बनवा रहे आवास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से 691 को पहली और 51 लाभार्थियों को दूसरी किस्त के रूप में पहले ही धनराशि भेजी जा चुकी है। रकम मिलने के बाद यह 742 लाभार्थी तेजी के साथ अपने आवास का निर्माण करा रहे हैं। वहीं, पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से विभाग की ओर से आवास निर्माण का समय-समय पर सत्यापन भी किया जा रहा है।