फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   160 करोड़ रुपये से अयोध्या में बनेगा 220 केवीए विद्युत सब स्टेशन

160 करोड़ रुपये से अयोध्या में बनेगा 220 केवीए विद्युत सब स्टेशन

Sat, 09 Jun 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
160 करोड़ रुपये से अयोध्या में बनेगा 220 केवीए विद्युत सब स्टेशन
160 करोड़ रुपये से अयोध्या में बनेगा 220 केवीए विद्युत सब स्टेशन
विज्ञापन



फैजाबाद। अयोध्या के लिए स्वीकृत 220 केवीए विद्युत सब स्टेेशन लगभग 160 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार होगा। इसके लिए जमीन की तलाश पूरी हो गई है।


ये सब स्टेशन मसौधा ब्लॉक के लंगड़ा चौकी और दर्शन नगर के बीच बनाने का प्रस्ताव है। जमीन खरीदने के लिए बजट की डिमांड करने की तैयारी है।


प्रदेश सरकार के शीर्ष एजेेंडे में अयोध्या शामिल है। दिव्य दीपावली, रामायण सर्किट सहित केंद्र और प्रदेश सरकार से अब तक यहां के लिए अरबों रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं।


इसमें तमाम ऐसी परियोजनाएं भी शामिल हैं जो अयोध्या को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए हैं ताकि श्रद्धालु व पर्यटकों की आमद बढ़े।


मगर अयोध्या की सुंदरता का अहसास और आकर्षण तभी होगा जब रात में झिलमिल रोशनी लगातार बिखरती रहे। अब तक अयोध्या की बिजली व्यवस्था लचर रही है।


24 घंटे बिजली आपूर्ति की घोषणा के बावजूद हालत खस्ता रहती रही है। इसी के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने खासतौर से अयोध्या में 220 केवीए विद्युत सब स्टेशन का तोहफा यहां के लोगों को दिया है। इसके निर्माण को लेकर विभाग के अफसरों की बैठक में कई बार चर्चा हो चुकी है।
विज्ञापन



पिछले महीने हुई प्रदेश सरकार की इस घोषणा पर कार्रवाई इतनी तेज है कि विभाग ने अब तक सब स्टेशन बनाने के लिए जमीन की तलाश लगभग पूरी कर ली है। शिक्षा विभाग की जमीन पर सब स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये जमीन फैजाबाद-इलाहाबाद हाई-वे पर लंगड़ा चौकी और दर्शननगर के बीच स्थित है। प्रस्तावित जमीन की खरीद पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च आने की संभावना है। जमीन खरीदने के लिए बजट की डिमांड भेजने की तैयारी है।


उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन ट्रांसमिशन के अधिशासी अभियंता आरके दीक्षित बताते हैं कि, अयोध्या की इस महत्वपूर्ण परियोजना 220 केवीए विद्युत सब स्टेशन के निर्माण पर लगभग 160 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।


इसके लिए फिलहाल जमीन की तलाश कर ली गई है। शिक्षा विभाग की ये जमीन दर्शननगर और लंगड़ा की चौकी के बीच है। प्रस्तावित जमीन की खरीद के लिए बजट की डिमांड करने की तैयारी है।



220 केवीए विद्युत सब स्टेशन के निर्माण से अयोध्या सहित आसपास के इलाके को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी। ट्रिपिंग की समस्या लगभग समाप्त होगी। साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या से निजात भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed