फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   450 डाकघरों में लटके ताले, व्यवस् था चरमराई

450 डाकघरों में लटके ताले, व्यवस् था चरमराई

Wed, 23 May 2018 11:00 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
450 डाकघरों में लटके ताले, व्यवस्
था चरमराई
बहराइच। डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल का असर पड़ना शुरू हो गया है। जिले के लगभग 450 ग्रामीण डाकघरों में ताले लटक रहे हैं। डाक सेवकों की हड़ताल से व्यवस्था चरमरा गई है।
विज्ञापन


डाक वितरण का काम पूरी तरह से ठप सा हो गया है। जमा-निकासी, पार्सल आपूर्ति के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि, हड़ताल का असर पेंशन धारकों पर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीण डाक सेवक राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार से हड़ताल पर चले गए हैं। डाक सेवकों के हड़ताल पर जाने के कारण डाक सेवाएं पूरी तरह से चरमरा गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहराइच के लगभग 450 ग्रामीण डाकघरों में पूरी तरह से ताले लटक रहे हैं। डाक सेवक सातवें वेतनमान आयोग की रिपोर्ट को लागू नहीं किए जाने से आक्रोशित हैं।

बुधवार को भी डाक सेवकों ने अध्यक्ष रामसहारे पाठक और मंडलीय सचिव शीतला प्रसाद ओझा की अगुवाई में प्रधान डाकघर परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया।

डाक सेवकों की हड़ताल के दूसरे दिन प्रधान डाकघर समेत उप डाकघरों में कामकाज ठीक चला। मगर ग्रामीण क्षेत्रों में डाक व्यवस्थाएं पटरी से उतरती नजर आ रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्पीड पोस्ट आदि का वितरण नहीं हो पा रहा है।

काम जो हो रहे प्रभावित
ग्रामीण क्षेत्रों के डाकघरों में जमा-निकासी काम बंद हो गया है। डाक वितरण का काम भी बंद है। सुकन्या समृद्धि खाते, सावधि जमा (आरडी), बचत पत्र, स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री के काम भी प्रभावित हो रहे हैं।

शिवपुर और खैरीघाट से डाक सेवक ही डाक आदि लेकर नानपारा आते हैं। जीडीएस ही नानपारा से रुपईडीहा डाकघर को डाक लेकर जाते हैं। यह सब काम भी बंद पड़ा हुआ है।

यह है हड़ताल का कारण
ग्रामीण डाक सेवक संघ की ओर से डाक सेवकों के लिए गठित जीडीएस कमेटी की सिफारिशों को 2016 में सरकार को सौंपा गया था।

कई बार प्रदर्शन के बाद और एक माह पहले प्रधानमंत्री आवास पर धरने के बाद कमेटी की रिपोर्ट को कैबिनेट भेजा गया। एक माह से अधिक समय बीतने पर भी कोई निर्णय नहीं लिए जाने से डाक सेवक आक्रोशित हैं।


हड़ताल से नहीं पड़ रहा असर
ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल से कोई काम प्रभावित नहीं हो रहा है। नियमित डाक सेवक और कर्मचारी पहले की तरह काम कर रहे हैं, जिससे ग्राहकों को भी कोई दिक्कत नहीं हो रही है।
जेएल शर्मा, डाक अधीक्षक, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed