फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   दुरुस्त की गई चटकी रेल पटरी

दुरुस्त की गई चटकी रेल पटरी

Wed, 04 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
दुरुस्त की गई चटकी रेल पटरी
सीतापुर। कचेहरी हाल्ट के निकट चटकी रेल पटरी पर ट्रेन गुजरने की खबर ‘अमर उजाला’ में छपने के बाद रेल प्रशासन हरकत में आया है। बुधवार को रेलवे के इंजीनियर व कर्मचारी चटकी पटरी को दुरुस्त करते नजर आए।
विज्ञापन


करीब पूरा दिन काम चला, जिसके बाद ट्रैक को क्लीयर कर दिया गया। यहां बता दें कि कचेहरी हाल्ट के निकट ओवरब्रिज के नीचे रेल पटरी चटकी हुई थी। जिसमें फिश प्लेट लगाकर ट्रेनों को गुजारा जा रहा था।
विज्ञापन


इस रूट पर करीब एक दर्जन ट्रेनों का प्रतिदिन आवागमन होता है। इस वजह से यह रूट बिजी माना जाता है। चटकी पटरी से ट्रेन गुजरना हादसे को दावत देने के बराबर था। जिसमें हादसे की संभावना हर वक्त बनी हुई थी
विज्ञापन
विज्ञापन


चटकी पटरी को देख ‘अमर उजाला’ ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। बुधवार को जब खबर अखबार में आई, तब रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन इंजीनियरों के नेतृत्व में रेलकर्मियों को टीम मौके पर पहुंची।

जिसके बाद साफ-सफाई कर पटरी को दुरुस्त करने का काम शुरू हुआ। इस दौरान उधर से गुजरने वाली ट्रेनों को बेहद कम स्पीड में ट्रेन आगे बढ़ाने को कहा गया। पूरा दिन काम चलने के बाद पटरियों को दुरुस्त कर लिया गया।


सहायक मंडलीय इंजीनियर संयोग श्रीवास्तव ने बताया कि पटरी चटकी होने की सूचना के बाद इंजीनियरों की टीम वहां पर भेजी गई थी। पटरी चटकी होने की बात सामने आई है। लेकिन वहां पर सुरक्षा के इंतजाम थे। अब पटरी को दुरुस्त कर दिया गया है। खतरे जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed