{"_id":"59ce8e494f1c1b7a548b4f11","slug":"51506709065-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयदशमी पर 47 स्थलों पर आज जलेगा रावण का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजयदशमी पर 47 स्थलों पर आज जलेगा रावण का पुतला
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। विजय दशमी का पर्व आज शनिवार को मनाया जाएगा। जिले के 47 स्थलों पर आज शाम रावण का पुतला दहन किया जाएगा। इसके लिए रामलीला कमेटियों सहित प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
भिनगा के राजर्षि ठाकुर द्वारा मैदान, इकौना के रामलीला मैदान सहित जिले के 47 स्थानों पर रामलीला का मंचन कराया जा रहा है। इन सभी स्थानों पर शनिवार की शाम रावण का पुतला जलाया जाएगा। भिनगा के अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज मैदान व इकौना के रामलीला मैदान में वर्षों से हो रहे रावण वध के लिए सभी तैयारियां पहले ही पूरी कराई जा चुकी हैं। डीएम दीपक मीणा व एसपी विजय ढुल ने रावण वध स्थल पहुंच कर सफाई व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भिनगा व इकौना को छोड़ कर जिले में अन्य कहीं भी रावण का बड़ा पुतला नहीं बन रहा है। रामलीला मंचन में मथुरा वृंदावन व अयोध्या से आने वाले कलाकारों के साथ ही स्थानीय किशोरों को शामिल किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस व होमगार्ड के साथ ही पीएसी के जवानों को भी तैनात किया जाएगा।