{"_id":"61390e7f8ebc3ebeb708b79c","slug":"51000-cash-robbed-from-salesman-lucknow-news-lko594684763","type":"story","status":"publish","title_hn":"काकोरी में बियर शॉप के सेल्समैन को पीटकर 51 हजार लूटे, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काकोरी में बियर शॉप के सेल्समैन को पीटकर 51 हजार लूटे, मुकदमा दर्ज
Thu, 09 Sep 2021 12:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:20 PM IST
सार
काकोरी इलाके में बिक्री की रकम लेकर जा रहे एक एक सेल्समैन को बदमाशों ने लूट लिया और 51 हजार रुपये की रकम लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काकोरी इलाके में मंगलवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने बीयर शॉप के सेल्समैन को पीटकर 51 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। काकोरी के कुशमौरा निवासी अरविंद कुमार कस्बा चौकी के पास स्थित बीयर शॉप पर सेल्समैन है। मंगलवार रात 10:30 बजे उसने शॉप बंद की और बिक्री की रकम लेकर बाइक से घर जा रहा था। हरदोई रोड पर कुशमौरा मोड़ रेलवे लाइन के पास पहुंचा ही था कि बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर अरविंद को रोक लिया।
विज्ञापन
इस बीच झाड़ियों में छिपे तीन अन्य बदमाश भी आ गए और अरविंद को लाठी-डंडे से पीटने लगे। इसके बाद उसके बैग में रखे 51,400 रुपये लूटकर भाग गए। अरविंद ने 112 नंबर पर और अपने मालिक को फोन किया। परिजनों ने अरविंद को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने अरविंद का बायां हाथ टूटने की जानकारी दी। एडीसीपी (दक्षिणी) पूर्णेंदु सिंह ने बताया की पीड़ित की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। सर्विलांस टीम को भी खुलासे के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलरों को लाठियों से पीटा
काकोरी के महिपतमऊ निवासी प्रॉपर्टी डीलर इस्तेखार और छोटे बाबू ने लाठी-डंडों से पीटने का आरोप लगाते हुए रिपोट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि हमला रंजिश में किया गया है। छानबीन की जा रही है। इस्तेखार व छोटे बाबू बुधवार दोपहर अपनी साइट से बुलेट से लौट रहे थे। हाजी कॉलोनी रोड पर घात लगाए बैठे तीन युवकों ने दोनों पर लाठियों से हमला कर दिया। इससे बुलेट पलट गई। छोटे बाबू हेलमेट पहने थे तो हमलावरों ने उनके हाथ पर लाठियों से कई वार किए। आरोप है कि इससे हाथ में तीन जगह फ्रैक्चर हो गया। इस्तेखार को भी चोटें आईं। हमलावरों ने बुलेट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हमलावरों के भागने के बाद दोनों दुबग्गा पुलिस चौकी पहुंचे। छोटे बाबू का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने मनमाफिक तहरीर लिखवाकर रिपोर्ट दर्ज की है। काकोरी इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि छोटे बाबू व इस्तेखार ने मंगलवार को मारपीट की थी। इसी रंजिश में बुधवार दोपहर आरिफ, आसिफ व नासिम ने हमला किया। मनमाफिक तहरीर लिखवाने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन