फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   5100 assistant teachers to be appointed by next month

अगले माह तक हो जाएगी 5100 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति

Thu, 06 May 2021 08:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 06 May 2021 08:43 PM IST
सार

बेसिक शिक्षा परिषद में 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती में रिक्त रहे करीब 5100 पदों पर प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों को अगले महीने तक नियुक्ति मिल जाएगी।

विज्ञापन
5100 assistant teachers to be appointed by next month
teacher - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेसिक शिक्षा परिषद में 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती में रिक्त रहे करीब 5100 पदों पर प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों को अगले महीने तक नियुक्ति मिल जाएगी। बेसिक शिक्षा निदेशालय ने संबंधित प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शासन को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आचार संहिता समाप्ति का इंतजार था। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण 1,133 पद रिक्त थे। इसके अतिरिक्त अलग-अलग कारणों से लगभग 3,900 पद रिक्त हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने इन पदों को प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों से भरने का निर्णय किया है। 
विज्ञापन


विभाग के मंत्री सतीश द्विवेदी ने मार्च में इसकी घोषणा भी की थी, लेकिन पंचायत चुनाव की आचार संहिता लगने के कारण मामला आगे नहीं बढ़ सका। स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने बताया कि जल्द ही नियुक्ति का आदेश जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed