फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   51 thousand rupees will be given for under Samuhik Vivah Yojna

सामूहिक विवाह: अब 35 की जगह 51 हजार रुपये देगी योगी सरकार, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Mon, 28 Jan 2019 12:04 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 28 Jan 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
51 thousand rupees will be given for under Samuhik Vivah Yojna
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामूहिक विवाह योजना के तहत अब 51 हजार रुपये देने की घोषणा की है। पहले 35 हजार रुपये दिए जाते थे। गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्होंने कहा कि गरीबों और वंचितों को उनका हक दिलाना संविधान की आत्मा का सम्मान है।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि कन्यादान एक पवित्र कार्य है। राज्य सरकार ने 2017-2018 में गरीब परिवार की कन्याओं के लिए सामूहिक विवाह योजना शुरू की थी। योजना के तहत 35 हजार रुपये दिए जा रहे थे, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 51 हजार रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन


9 फरवरी को पूरे प्रदेश में 10 हजार जोड़ियों के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों को पेंशन देने के लिए सरकार विशेष अभियान चला रही है। विशेष अभियान के बाद पात्र बुजुर्गों संख्या 46 लाख हो जाएगी जो अब तक 37 लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भी सरकार ने ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में 18 लाख गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराए हैं। इसी तरह स्वच्छ भारत मिशन में 2.60 करोड़ परिवारों को शौचालय और सौभाग्य योजना के तहत 94 लाख परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिया गया है।

'छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया'

इससे पहले मुख्यमंत्री ने डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि के अटल प्रेक्षागृह में समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित समारोह में छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के ऑनलाइन वितरण प्रणाली की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने अपने हाथ से एक हजार छात्र छात्राओं में से तीस को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र भी दिया।

सीएम ने कहा कि तकनीक के बेहतर प्रयोग से भ्रष्टाचार को नियंत्रित किया जा सकता है। समाज कल्याण विभाग ने इस दिशा में सराहनीय काम किया है। मौजूदा वर्ष में केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार ने सभी वर्गों के 46 लाख से अधिक विद्यार्थियों को 3300 करोड़ रुपये से भी अधिक का वितरण किया है। इस दौरान उन्होंने समाज कल्याण निदेशालय के नवनिर्मित एनेक्सी भवन का भी लोकार्पण भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed