फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   500 flats are vacant in river view enclave

पॉश इलाकों में लंबे समय से क्यों खाली पड़े हैं 500 फ्लैट

Fri, 08 May 2015 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 08 May 2015 12:37 PM IST
विज्ञापन
500 flats are vacant in river view enclave

अपराधी एलडीए के अपार्टमेंट्स को शरणस्थली बना रहे हैं। इसकी वजह यह है कि लोग मोटे मुनाफे के लिए फ्लैट ले तो लेते हैं लेकिन बिना जांच के अपराधियों को किराए पर दे देते हैं।

विज्ञापन


सबसे बुरा हाल प्राधिकरण की सबसे बड़ी ग्रुप हाउसिंग कॉलोनी रिवर व्यू एन्क्लेव का है। यहां दो फेज में बनाए गए करीब 1700 फ्लैटों में से कम से कम 35 फीसदी केवल निवेश के लिए खरीदे गए हैं।
विज्ञापन


जिनमें कोई रहता नहीं है। करीब 300 फ्लैट आवंटी डिफाल्टर घोषित किये जा चुके हैं, उनको निरस्तीकरण का नोटिस भी दिया जा चुका है। इसके अलावा रजिस्ट्री होने के बावजूद सैकड़ों की संख्या में आवंटी फ्लैट में रह नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से ये अपराधियों के मुफीद ठिकाने बन गए हैं। अधिकांश खाली फ्लैटों की किस्तें भी पूरी नहीं हैं। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने अब नये सिरे से डिफाल्टर और रजिस्ट्री के बावजूद कब्जा न लेने वाले आवंटियों को नोटिस जारी करने के लिए आदेश दिए हैं।

साथ ही सभी अपार्टमेंट्स में सुरक्षा रिव्यू करने का भी फैसला किया है। सभी जगह क्लोज सर्किट कैमरे नये सिर से जांचे जाएंगे और सिक्योरिटी सिस्टम को मजबूत किया जाएगा।

पांच साल में तीन गुनी हुई कीमत

500 flats are vacant in river view enclave

साल 2009 में पहली बार अपार्टमेंट्स स्कीम लांच की गई थी तब मुकेश कुमार मेश्राम के एलडीए के वीसी थे। उस समय गोमती नगर विस्तार में प्राधिकरण के पास बहुत काफी जमीन थी।

यहां सबसे पहले रिवर व्यू एन्क्लेव फेज-1 और 2 का पंजीकरण किया गया। 1700 फ्लैट बनाए गए। इसके साथ ही वनस्थली, ग्रीनवुड, कल्पतरु, सहज और सुलभ आवासीय योजनाओं के फ्लैटों का भी निर्माण शुरू हुआ।

लगभग 5000 फ्लैट बनाए गए। जिनमें सबसे हाईप्रोफाइल रिवर व्यू अपार्टमेंट है। 2010 में जो फ्लैट 20 लाख रुपये का एलडीए ने आवंटित किया था।

उसकी कीमत अब करीब 60 लाख रुपये पहुंच गई है। इसी के चलते यहां लोगों ने निवेश को बेहतर विकल्प माना। बड़े बड़े धन्ना सेठों ने यहां बुकिंग करवाई थी।

जिनके पास आवास की समस्या नहीं है। ऐसे में रिवर व्यू एन्क्लेव के फ्लैट को किराये पर देकर या खाली छोड़ कर वे आराम से दाम बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। और यहां अपराधी शरण ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed